ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र : सजा मतदान केंद्र देख आश्चर्य में थे वोटर

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र : सजा मतदान केंद्र देख आश्चर्य में थे वोटर सजे मतदान केंद्र देख चौंके वोटर सदर : ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड के उमवि धोई के 83 और धेई मवि बूथ संख्या 79 को आदर्श मतदान केंद्र घोषित किया गया था. सुबह सात बजे से तय से पहले इस आदर्श मतदान […]

विज्ञापन

ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र : सजा मतदान केंद्र देख आश्चर्य में थे वोटर सजे मतदान केंद्र देख चौंके वोटर सदर : ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड के उमवि धोई के 83 और धेई मवि बूथ संख्या 79 को आदर्श मतदान केंद्र घोषित किया गया था. सुबह सात बजे से तय से पहले इस आदर्श मतदान केंद्रों पर वोटरों के पहुंचने का सिलसिला 6.30 बजे सुबह से शुरू हो गयी थी. आदर्श मतदान केंद्र पर आते ही मतदाता व्यवस्था देख आश्चर्य में थे. मतदाता एक-दूसरे से कानाफूसी करने लगे. क्या यही है मतदान केंद्र. अधिकारियों ने मतदाताओं को बताया कि यह केंद्र मतदाताओं की सुविधाओं के लिए बनाया गया है. इस केंद्र पर पंडाल को सजाया गया था. यह सजावट बैलूनों से किया गया था. कुर्सी व टेबुल लगे थे. जेनेरेटर ऑन था. पंडाल में पंखे लगे थे. दूर-दराज से आये मतदाता वोट गिराकर पंडाल में आराम करते, पानी पीकर घर की ओर विदा हो जाते. लाचार ने भी गिराया वोट80 वर्षीय मसोमात सुदामा देवी लाचार थी. लेकिन वोट गिराने का जज्बा उन्हें रोक नहीं सकी. वह आदर्श स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजकीपुर बूथ संख्या 83 पर पैदल पहुंची. सुदामा का कहना था कि पेंशन मिल रहा है. इसी बात को लेकर वह यहां वोट गिराने आयी है. खुटवारा के लाचार 60 वर्षीय राधाकृष्ण यादव दोनों हाथों में लाठी के सहारे मतदान केंद्र पर पहुंचे. राधाकृष्ण का कहना था कि सरकार कोई बने, हमें वोट करना है. मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. छिटपुट के मैं-मैं, तू-तू की घटनाओं को छोड़कर कोई भी कहीं से अप्रीय घटना की सूचना नहीं मिली है. पूरे प्रखंड को 11 सेक्टरों में बांट दिया गया था, जिसमें कुल बूथों की संख्या 148 है. एआरओ सुभाष कुमार ने बताया कि लगभग 50 प्रतिशत वोटिंग का अनुमान है. जीवित वोटर मृत घोषित बूथ संख्या 228, टटूआर की जीवित महिला फोटो संख्या 1762 स्व भवनाथ मिश्र की पत्नी मनोरमा देवी को वोटर लिस्ट में मृत घोषित कर दिया गया था. जिसके कारण वह महिला वोट देने से वंचित रह गयी. वह महिला बार-बार पीठासीन पदाधिकारी से अपना वोट गिराने के लिए गुहार लगा रही थी जिसे अमान्य कर दिया गया. बाद में महिला के परिजनों ने आक्रोशित होकर बताया कि जीवित वोटर को मृत घोषित करने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो. मतदाताओं ने किया वोट का बहिष्कार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मनीगाछी प्रखंड के राजे दक्षिणी गांव के मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार किया. इस गांव के 112 मतदाता बहिष्कार में शामिल थे. इस बहिष्कार का नेतृत्व बसंत झा, विजय कुमार महतो, सुदीन महतो, सुरेश मंडल, दिनेश मंडल, रामखेलावन सदाय, फुलवती देवी आदि ने किया. वोटरों ने बताया कि इस गांव से साढ़े तीन किलोमीटर दूरी पर बनिटोल गांव में बूथ संख्या 151 बनाया गया है. राजे दक्षिणी व बेनीटोल गांव के बीच दो और मतदान केंद्र है लेकिन नजदीक के मतदान केंद्र पर वोट गिरने की व्यवस्था नहीं की गयी. जबकि इसके पूर्व बीडीओ, डीएम और चुनाव आयोग को इस गांव के लोगों की पीड़ा बतायी गयी थी. बावजूद इसके अधिकारियों ने मतदाताओं की पीड़ा को नजर अंजाद कर दिया. मतदाताओं ने पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि गांव से गर्भवती महिला व वृद्ध मतदाताओं को खेत-खलिहान से होकर गुजरना पड़ता है. जबकि उनके गांव और तय मतदान केंद्र के बीच दो और मतदान केंद्र है. सम्मानित हो गदगद हुए मतदाता धोई गांव के मो इसराहुल हक को बूथ संख्या 79 और खोजकीपुर गांव के राजगीर पासवान को बूथ संख्या 83 आदर्श मतदान केंद्र धोई पर पहला वोट गिराने पर उपस्थित अधिकारियों ने सम्मानित किया. सम्मानित हो मतदाता फूले नहीं समा रहे थे. सम्मानित से पूर्व तामझाम को देख मतदाता भौंचक थे. अधिकारियों ने इन्हें समझाया. इसके बाद मतदाता सम्मानित के लिए तैयार हुए. अधिकारियों ने दोनों को फूल-मालाओं से सम्मानित किया. सम्मानित के बाद दोनों मतदाता गदगद हो गये. क्या कहते हैं प्रत्याशी नौशाद आलम (हम) – मतदान बहुत अच्छा रहा. वोटरों में काफी उत्साह देखा गया. सभी वर्गों के वोटरों का समर्थन उन्हें मिला है. वे जीत रहे हैं. ललित कुमार यादव (राजद) वोटर मेरे पक्ष में वोट किया है. इस चुनाव में मेरी जीत पक्की है. वोटर विश्वास के मुद्दे पर वोट दिया है. चंद्रकांत सिंह यादव(जन अधिकार पार्टी) उनकी जीत सौ प्रतिशत है. इस विधानसभा के हर बूथों पर उन्हें समर्थन मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन