लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर काफी अच्छा लगा : केवटी
लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर काफी अच्छा लगा : केवटी केवटी विधानसभा क्षेत्र :::::::कमतौल, दरभंगा केवटी विस क्षेत्र में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ी़ कई मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी गयी़ दोपहर तक अधिकांश मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था़ बाद में इक्के-दुक्के […]
लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर काफी अच्छा लगा : केवटी केवटी विधानसभा क्षेत्र :::::::कमतौल, दरभंगा केवटी विस क्षेत्र में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ी़ कई मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी गयी़ दोपहर तक अधिकांश मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था़ बाद में इक्के-दुक्के मतदाता बूथ पर आते जाते दिखायी दिये. मतदान करने में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं ने जागरूकता का परिचय दिया़ पुरुषों के मुकाबले उनका मत प्रतिशत अधिक रहा़ विस क्षेत्र 86 के बूथ 86 पर 12़ 30 बजे 476 मत गिरे थे़ कुल 1363 मतदाता में पुरुष 742 तथा महिलाएं 621 है़ जिसमें मतदान करने वाले पुरुषों की संख्या 237 तथा महिलाओं की संख्या 239 थी़ करजापट्टी के बूथ संख्या 135 पर एक बजे तक 1033 मतदाताओं में से 357 ने मतदान किया था़ जिनमें पुरुषों की संख्या 200 तथा महिलाओं की संख्या 157 रही़ 1़ 15 बजे मतदान केंद्र संख्या 136 पर कुल 1272 में 339 मत गिरे थे़ जिनमें पुरुष 164 तथा 175 महिला मतदाताओं की संख्या दर्ज की गई़ 2़25 बजे टेकटार बूथ संख्या 84 पर 447 मत गिरे थे़ जिनमें 267 महिला तथा 180 पुरुष मतदान किये थे़ वही बूथ संख्या 83 पर 2़ 30 बजे तक 503 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था़ जिनमें 303 पुरुष तथा 197 महिला मतदाता शामिल रही़ं वही 3 बजे तक सिमरी के बूथ संख्या 7 पर 1300 में से 665 तथा बूथ संख्या 8 पर 1009 में से 598 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया़ यहां भी महिलाओं की संख्या अधिक रही़ कुछ जगहों पर इवीएम ने दिया दगाछाछा पचाढी के बूथ नंबद 215, बाढ समैला के बूथ नंबर 218, लवारा के बूथ नंबर 170 पर इवीए में खराबी आ जाने से मतदान करीब एक घंटा विलंब से शुरू हुआ.आदर्श मतदान केन्द्र पर चाय की नहीं थी व्यवस्थाप्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बालक (केवटी) के भवन पर बूथ नंबर 179,189,181 को आदर्श मतदान केन्द्र बनया गया था. चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में टेंट की व्यवस्था की गयी थी. कुछ कुर्सियां भी लगायी गयी थी. रौशनी एवं पेयजल की व्यवस्था भी थी पर चाय की व्यवस्था नहीं रखी गयी थी. सूची में नाम नहीं,मतदान से रह गये वंचित केवटी प्रखंड के फुलवारी कोरियानी गांव के बूथ नंबर 202, 203 पर करीब 50 मतदाताओ को बगैर वोट गिराये ही लौटना पड़ा. मतदाता पहचान पत्र रहने के बावजूद ये लोग मतदान करने से वंचित रह गये. बताया जाता है कि मतदाता सूची में इनलोगों का नाम ही नहीं था. वंचित मतदाताओं का कहना था कि लोकसभा चुनाव में उनलोगों ने वोट किया था. उस समय उनका सूची में था. फिर विधानसभा में कैसे गायब हो गया. ये सभी मतदाता महादलित थे. इधर, पचाढी के बूथ नंबर 213 पर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या काफी अधिक कतार में दिखी. जज्बा ::::केवटी के माधोपट्टी सामुदायिक भवन बूथ संख्या 114 पर जिप सदस्य संजीव कुमार हिमांशु ने मतदान किया़ केवटी के ही कयामचक बूथ संख्या 139 पर 92 वर्षीय सुदामा देवी ने मतदान किया़ कुमरपट्टी के बूथ संख्या 86 पर 85 वर्षीय देवकला देवी परिजनों के सहारे मतदान करने पहुंची़ जुनून करजापट्टी बूथ संख्या 135 पर खुशबू कुमारी एवं संतना कुमारी पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने पहुंची़ काफी खुश नजर आयी़ं बोली लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर काफी अच्चा लगा़ बिहार के विकास के लिए वोट दी हूं. समीप ही बूथ 136 पर श्रुति कुमारी (अपराजिता) भी पहली बार बिहार के विकास के लिए मताधिकार का प्रयोग कर खुश नजर आयी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










