पहली बार वोट गिरा चहक उठे खुशबू व जावेद : अलीनगर विधानसभा
पहली बार वोट गिरा चहक उठे खुशबू व जावेद : अलीनगर विधानसभा दरभंंगा : मो. जावेद बक्खो इस साल पहली बार मतदाता बने हैं. सुबह के 6.30 बजे बूथ संख्या 126 पर सजधज कर आये. इस समय बूथ खाली था. लेकिन बूथ पर सभी कर्मी पहले से ही तैनात थे. बूथ पर जाने में झिझके. […]
पहली बार वोट गिरा चहक उठे खुशबू व जावेद : अलीनगर विधानसभा दरभंंगा : मो. जावेद बक्खो इस साल पहली बार मतदाता बने हैं. सुबह के 6.30 बजे बूथ संख्या 126 पर सजधज कर आये. इस समय बूथ खाली था. लेकिन बूथ पर सभी कर्मी पहले से ही तैनात थे. बूथ पर जाने में झिझके. एक जवान ने उससे मतदान के लिए लाइन में खड़े होने की सलाह दी. जवान का यह सलाह सुन जावेद का हौसला बुलंद हुआ. वह लाइन में लग गया. उसका झिझक तब और टूटा जब एक और मतदाता पीछे से खड़ा हुआ. तबतक वह अकेला लाइन में खड़ा था. सुबह के सात बजे एक कर्मी ने जावेद को अंदर बुलाया. वोट गिराकर जब जावेद बाहर निकला तो उसका हौसला देखने लायक था. दूसरी ओर बूथ संख्या 106 पर खुशबू कुमारी पहली बार मतदान कर चहक उठी. एक घंटा में गिरे 25 प्रतिशत वोटअलीनगर विधानसभा के अधिकांश मतदान केंद्रों पर सुबह की पाली में उत्सवी माहौल रहा. शुरुआती पहले घंटे में 25 प्रतिशत वोट गिरे. मरथौड़ा के बूथ संख्या 61 व 62, सिरपुर नारायण के बूथ संख्या 41 व 41 क, बूथ संख्या 6, 7 व 8 के रामाखैराब समेत अन्य बूथों पर लंबी कतारें देखी गयी. धनकटनी छोड़ महिलाओं ने गिराये वोटकैथवार के बूथ संख्या 33, 36, 38 व 39, लगमा के बूथ संख्या 47, 49 व 50 पर महिलाओं ने धनकटनी छोड़ जमकर मतदान किया. सितिया देवी, मसोमात बिरनी देवी ने बताया कि उनलोगों का रोज का दिनचर्या सुबह में धनकटनी का है. लेकिन वोट के दिन उनका विकास का है. इसलिए धनकटनी छोड़ सुबह में ही मतदान केंद्र पर चले आयें हैं.दिल्ली से यहां पहुंचकर डाक्टर ने गिराया वोटनई दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में पीजी डाक्टर अखिलेश पासवान दो दिन पूर्व यहां पहुंचे. डा. अखिलेश ने बताया कि वह दरभंगा ग्रामीण विधानसभा के उजान पंचायत के बूथ संख्या 238 के प्राथमिक विद्यालय सोनपुर मधपुर गांव में वोट गिराया है. यह महापर्व है. इसे वह यूं ही नहीं जाने देंगे ऐसा कहा. दूसरी ओर पटना में परीक्षा की तैयारी कर रहे रामशीष चौधरी, सुमन चौधरी समेत अन्य मतदाताओं ने बताया कि वोट गिराना मेरा मौलिक अधिकार है. राष्ट्रीय पर्व में सम्मिलित होकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं. 101 साल के वृद्ध ने गिराया वोट101 वसंत पार कर गये मोतिउर रहमान ने पठिया गांव के बूथ संख्या 53 पर वोटर गिराया. उनके परिजनों ने मोतिउर रहमान को उठाकर मतदान केंद्र तक ले गये. इस उम्र में भी बुजुर्ग रहमान का वोट गिराने का जज्बा देखते ही बन रहा था. वोट गिराने की ललक अपंग अशोक की देखी जयंतीपुर दाथ के बूथ संख्या 115 पर अशोक कुमार मुखिया ने वोट गिराकर वह फूले नहीं समा रहे थे. अशोक ने बताया कि यह मतदान मेरा भविष्य है. वह इसके साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते. एमपी एलेक्शन में वोट का बहिष्कार, लेकिन विधानसभा में किया मतदानपोखरभिंडा पंचायत के अवाम गांव के लोगाें ने गत एमपी चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया था. इस बार विधानसभा में यहां के मतदाताओं ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय अवाम के बूथ संख्या एक पर मतदान किया. यहां पर भारी संख्या में मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसी तरह बिसहथ-बथिया के बूथ संख्या 50, 51, 52 व 53 पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गयी थी. देखते ही बनता था आदर्श बूथउच्च माध्यमिक विद्यालय अंटौर के बूथ संख्या 101 व 102 को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था. यह मतदान केंद्र दुल्हन की तरह सजाये गये थे. रोशनी, फिल्टर वाटर, कुर्सी-टेबुल, साफ सफाई को देख मतदाता चकित थे. गर्मी से राहत के लिए पंखे लगे थे. शौचालय और मेडिकल टीम की भी व्यवस्था अच्छी थी. मतदान करने से पूर्व व मतदान के बाद मतदाता कुर्सी पर आराम फरमाते नजर आ रहे थे. यह व्यवस्था देख मतदाता खींचे चले आ रहे थे. दिन के 12 बजे तक दोनों बूथों पर 25 से 30 प्रतिशत मतदान हो चुका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










