लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनायें : डीएम
लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनायें : डीएम फोटो संख्या- 44परिचय- जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम कुमार रवि की तसवीर दरभंगा . सुरक्षा के सभी इंतजाम है. धबरायें नहीं घरों से निकलें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें. हम आपको पूरी सुरक्षा और व्यवस्था देंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कुमार रवि ने मतदान से […]
लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनायें : डीएम फोटो संख्या- 44परिचय- जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम कुमार रवि की तसवीर दरभंगा . सुरक्षा के सभी इंतजाम है. धबरायें नहीं घरों से निकलें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें. हम आपको पूरी सुरक्षा और व्यवस्था देंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कुमार रवि ने मतदान से पूर्व संध्या पर जिलावासियों के नाम जारी संदेश में यह भरोसा दिलाया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाना मतदाताओं के जिम्मे हैं. अब मतदाताओं की बारी आयी है. वो जिले का नाम मतदान का प्रतिशत बढ़ाकर सुर्खियों में ले आयें. उन्होंने कहा कि हर बूथ पर अर्द्धसैनिक बलों के जवान मौजूद रहकर आपको मतदान करने में सहयोग करेंगे. किसी तरह की शिकायत हो तो जिला नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नंबर 06272-240600 या सीधे-सीधे मुझे बतायें. मेरा मोबाइल नंबर 9473191317 है. इसपर आप मतदान करने में किसी भी तरह की परेशानी होने पर संपर्क कर सकते हैं. यूं तो हर बूथ पर दंडाधिकारियों के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारियों को भी बूथों पर लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










