बूथ तक पहुंचना चुनाव कर्मियों के लिए मुश्किल
बूथ तक पहुंचना चुनाव कर्मियों के लिए मुश्किल सरकारी स्तर पर एक नाव की हुई व्यवस्था कुशेश्वरस्थान . कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी के कई मतदान केन्द्रों पर मतदान कर्मी व सुरक्षा बल को पहुंचना प्रशासन के लिये चुनौती बना रहा. कई मतदान केन्द्र तक जाने के लिये कर्मी व सुरक्षा बल को नाव तथा पैदल […]
बूथ तक पहुंचना चुनाव कर्मियों के लिए मुश्किल सरकारी स्तर पर एक नाव की हुई व्यवस्था कुशेश्वरस्थान . कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी के कई मतदान केन्द्रों पर मतदान कर्मी व सुरक्षा बल को पहुंचना प्रशासन के लिये चुनौती बना रहा. कई मतदान केन्द्र तक जाने के लिये कर्मी व सुरक्षा बल को नाव तथा पैदल भी जाने को खासा परेशानियों से जुझना पड़ा. इसका मुख्य कारण बाढ़ के कारण हुए कटाव में प्रखंड प्रशासन की उदासीनता के कारण ईंट का टुकड़ा नहीं डाला गया. प्राथमिक विद्यालय मिस्सी के मतदान केन्द्र पर कर्मी व वोट गिराने लोगों को नाव से जाने के लिये एक नाव की सरकारी स्तर पर व्यवस्था की गयी है. जबकि इसी गांव के पूर्वी भाग के आधा ग्रामीणों को बूथ पर जाने के लिये एक कटिंग में नाव की व्यवस्था भी नहीं की गयी है. इनलोगों को अपना वोट गिराने मतदान केन्द्र तक जा पाना काफी दुष्कर होगा.मिस्सी के ग्रामीण नथूनी सदा, मोती चौपाल,चरित्र मुखिया, बद्री मुखिया सहित कई ने बताया की मतदान केन्द्र तक जाने वाली रास्ते का कटाव में ईट का टुकड़ गिराकर मोटरेबुल बनाये जाने को लिखित आवेदन बीडीओ विवेक रंजन को बीस दिन पहले देने के बावजूद भी ध्यान नहीं दिये जाने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










