जून सत्रांत परीक्षा की शेष परीक्षाफल 7 नवंबर तक

Updated:
विज्ञापन

जून सत्रांत परीक्षा की शेष परीक्षाफल 7 नवंबर तक दरभंगा . लनामिवि के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय से संचालित कई कार्यक्रमों का परीक्षाफल प्रकाशित कर दिया गया है. जबकि कई शेष कार्यक्रम का परीक्षाफल लंबित है, जिसे 7 नवंबर तक प्रकाशित किये जाने की संभावना है. देर से ही सही दूरस्थ के बीएड, एमए(शिक्षा), बीलिस एवं […]

विज्ञापन

जून सत्रांत परीक्षा की शेष परीक्षाफल 7 नवंबर तक दरभंगा . लनामिवि के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय से संचालित कई कार्यक्रमों का परीक्षाफल प्रकाशित कर दिया गया है. जबकि कई शेष कार्यक्रम का परीक्षाफल लंबित है, जिसे 7 नवंबर तक प्रकाशित किये जाने की संभावना है. देर से ही सही दूरस्थ के बीएड, एमए(शिक्षा), बीलिस एवं एमलिस कार्यक्रमों का रिजल्ट एक सप्ताह पहले प्रकाशित किया गया. वहीं शेष बीए, बीकॉम, एमए व एमकॉम परीक्षा का परीक्षाफल लंबित है. बताया जाता है कि शेष कार्यक्रमों का रिजल्ट प्रकाशन की प्रक्रिया में है. इस रिजल्ट का मिलान किया जा रहा है. वहीं रिजल्ट 7 नवंबर तक प्रकाशित किये जाने की संभावना है. रिजल्ट के प्रकाशन में पेंडिंग रिजल्ट को कम करने का निर्देश निदेशक ने दिया है. इस कारण भी रिजल्ट में देरी हो रही है. निदेशक डॉ एएनकार गुप्ता ने परीक्षा प्रकाशन में लगे सहायकों को पेंडिंग रिजल्ट न हो इसके लिए अभी ही अतिरिक्त परिश्रम करने का सुझाव दे रखा है. उन्होंने बताया कि पेंडिंग रिजल्ट का सुधार करने में दोबारा परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं जिन छात्र-छात्रा का रिजल्ट पेंडिंग होता है वे भी अनावश्यक परेशान होते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन