फ्लैग मार्च कर भयमुक्त मतदान का दिया संदेश
फ्लैग मार्च कर भयमुक्त मतदान का दिया संदेश फोटो संख्या- 38परिचय- फ्लैग मार्च करते अर्द्धसैनिक बल के जवान दरभंगा : भयमुक्त होकर मतदान करने को लेकर बुधवार को जिले के कई क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गयी. इस दौरान पुलिस जवानों के साथ अर्द्धसैनिक बल के […]
फ्लैग मार्च कर भयमुक्त मतदान का दिया संदेश फोटो संख्या- 38परिचय- फ्लैग मार्च करते अर्द्धसैनिक बल के जवान दरभंगा : भयमुक्त होकर मतदान करने को लेकर बुधवार को जिले के कई क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गयी. इस दौरान पुलिस जवानों के साथ अर्द्धसैनिक बल के जवान लोगों को बढ़-चढ़ कर मतदान करने का संदेश दे रहे थे. पांच नवंबर को होनेवाली मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया है. सभी बूथों पर पारामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किये गये हैं. इसी क्रम में सिटी एसपी हर किशोर राय के नेतृत्व में रैफ के जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च किया. इधर वरीय आरक्षी अधीक्षक अजीत कुमार सत्यार्थी ने बताया कि मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है. मतदान के दौरान किसी प्रकार का बाधा न हो और असामाजिक तत्वों द्वारा डराया-धमकाया नहीं जाये, इसके लिए जिले के सभी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










