मतदान केंद्रों पर इवीएम ले रवाना हुए कर्मी
मतदान केंद्रों पर इवीएम ले रवाना हुए कर्मी इवीएम लेने में कर्मियों को करनी पड़ी मशक्कत वितरण के लिए बनाये गये थे दो केंद्र फोटो संख्या- 16, 17 व 18परिचय- इवीएम लेकर जाते पुलिस बल के जवान फोटो संख्या- 19 व 20परिचय- मतदान के लिए ड्यूटी पर जाती महिला पुलिसकर्मी फोटो संख्या- 37परिचय- रिक्सा पर […]
मतदान केंद्रों पर इवीएम ले रवाना हुए कर्मी इवीएम लेने में कर्मियों को करनी पड़ी मशक्कत वितरण के लिए बनाये गये थे दो केंद्र फोटो संख्या- 16, 17 व 18परिचय- इवीएम लेकर जाते पुलिस बल के जवान फोटो संख्या- 19 व 20परिचय- मतदान के लिए ड्यूटी पर जाती महिला पुलिसकर्मी फोटो संख्या- 37परिचय- रिक्सा पर इवीएम व वीवीपैट मशीन लेकर जाते कर्मी दरभंगा . मतदान कराने के लिए इवीएम वितरण केंद्रों पर सुबह से ही गहमा-गहमी का माहौल था. वितरण के लिए जिला प्रशासन ने दो वितरण केंद्र बनाये थे. इसमें पहला वितरण केंद्र प्लस टू एमएल एकेडमी और दूसरा कमला नेहरू लाइब्रेरी बनाये गये थे. इन केंद्रों पर वितरण के लिए विधानसभावार काउंटर लगाकर इवीएम वितरित किया जा रहा था. प्लस टू एमएल एकेडमी परिसर में कुशेश्वरस्थान (अजा), बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, बहादुरपुर, केवटी एवं जाले विधानसभा क्षेत्रों का इवीएम वितरित किया गया. वहीं कमला नेहरू लाइब्रेरी में दरभंगा शहरी, हायाघाट, और गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के इवीएम का वितरण किया गया. इवीएम वितरण को लेकर दोनों केंद्रों पर टेंट-शामियाना लगाकर अस्थायी ठिकाने बनाये गये थे, जहां बांस-बल्लों से घेरकर चार-चार काउंटर बनाकर इवीएम दोपहर बाद तक वितरित किये गये. सर्वप्रथम दूर-दराज वाले विधानसभा क्षेत्रों के इवीएम को लेकर सेक्टर दंडाधिकारी व पुलिसकर्मी रवाना हुये. धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गयी और वीआइपी रोड पर सिर्फ इवीएम लेकर आने-जाने वालों का काफिला नजर आ रहा था. कई चौक-चौराहों पर घंटों सड़क जाम की नौबत बनी रही. पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी से सड़क जाम दोपहर तीन बजे के बाद समाप्त हो सका. दूसरी ओर इवीएम वितरण केंद्रों पर इवीएम लेने पहुंचे कर्मियों के बैठने और पत्र लेकर इवीएम लेने के लिए भेजने की व्यवस्था की गयी थी. हर विधानसभा क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक कर्मी इस कार्य में लगाये गये थे. इसकी मॉनिटरिंग जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार मिश्र कर रहे थे. उनके सहयोग में इवीएम कोषांग के पदाधिकारी अमन कुमार सुमन और उनके कोषांग के अन्य सहायक नोडल पदाधिकारी व कर्मी भी मौजूद थे. इवीएम लेने में एमएल एकेडमी के वितरण केंद्र पर गहमा-गहमी का माहौल बना रहा. चूंकि यहां सात विधानसभा क्षेत्रों का इवीएम वितरण किया जा रहा था. इसलिए कर्मियों व पुलिस बलों की संख्या अधिक होने से वाहनों की भी अधिकता रही. दोपहर बाद स्थिति में बदलाव हुआ और अपराह्न तीन बजे तक सभी इवीएम लेकर बूथों की ओर जा चुके थे. शहरी विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर पहली बार उपयोग में लाये जा रहे वीवीपैट मशीन भी इवीएम के साथ कर्मियों को दिये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










