आठ के बाद सीएम नहीं, पीएम देंगे इस्तीफा : लालू

Updated:
विज्ञापन

बहादुरपुर (दरभंगा) : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि अब तक चार चरणों में हुए मतदान में ही महागंठबंधन को अपार बहुमत मिल गया है. नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और आगे भी रहेंगे.आठ नवंबर को सीएम नीतीश कुमार नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्तीफा देंगे. वह मंगलवार को बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के नरसारा मैदान में […]

विज्ञापन
बहादुरपुर (दरभंगा) : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि अब तक चार चरणों में हुए मतदान में ही महागंठबंधन को अपार बहुमत मिल गया है. नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और आगे भी रहेंगे.आठ नवंबर को सीएम नीतीश कुमार नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्तीफा देंगे.
वह मंगलवार को बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के नरसारा मैदान में सभा को संबोधित कर थे. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार में गरीब मांड़-भात खाने को मजबूर हैं. लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने महंगाई कम होने का वादा िकया था़ कहां गयी महंगाई, कहां गया काला धन?
सभी वादे सिर्फ वादे रह गये. उन्होंने बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के महागंठबंधन प्रत्याशी भोला यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की़ सभा को प्रत्याशी श्री यादव व बांका के सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने भी संबोधित किया.
सभा की अध्यक्षता पूर्व विधायक हरिनंदन यादव व मंच संचालन लक्ष्मण यादव ने किया. सभा में रामनरेश यादव, उदय शंकर चौधरी, चंंद्रावती देवी, इंद्रमोहन सिंह, महेश ठाकुर, अजय चौधरी, उर्मिला ठाकुर, यासमीन खातून, शिव कुमार पासवान, सिधेश्वर राम आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन