वाटरवेज के निकट मिली तीन मूर्ति

Updated:
विज्ञापन

बहादुरपुर : थाना क्षेत्र के आरएस टैंक के समीप वाटरवेज परिसर में सोमवार की शाम तीन मूर्तियां मिली. स्थानीय लोगों की सूचना पर बहादुरपुर पुलिस वहां पहुंची. पुलिस वहां पहुंच छानबीन में जुट गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष डीएन मंडल ने बताया कि जगन्नाथ जी की तीन मूर्तियां बरामद की गयी है. मिली तीन […]

विज्ञापन

बहादुरपुर : थाना क्षेत्र के आरएस टैंक के समीप वाटरवेज परिसर में सोमवार की शाम तीन मूर्तियां मिली. स्थानीय लोगों की सूचना पर बहादुरपुर पुलिस वहां पहुंची. पुलिस वहां पहुंच छानबीन में जुट गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष डीएन मंडल ने बताया कि जगन्नाथ जी की तीन मूर्तियां बरामद की गयी है.

मिली तीन मूर्तियों में एक राधाकृष्ण, भगवान जगन्नाथ तथा बलराम की है. तीनों मूर्ति को ले स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय है. जानकारी के अनुसार एक माह से बरहेता गांव स्थित हैलीपैड के समीप भगवान श्री जगन्नाथ जी मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है. वृंदावन से तीनाें मूर्तियां लायी गयी थी.

27 अक्टूबर को तीनों मूर्तियां की चोरी हो गयी थी साथ ही मंदिर के पुजारी भी गायब पाये गये थे. स्थानीय मुखिया विजय मंडल, रामप्रसाद यादव, श्रवण मंडल, मो. निर्मला देवी आदि के मुताबिक भगवान जगन्नाथजी की पूजा अर्चना के लिए एक पुजारी रखा गया था. उक्त पुजारी कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हिरणी गांव निवासी रामानंद झा थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन