नर्दिलीय प्रत्याशी जगदीश ने निकाला जुलूस

Updated:
विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशी जगदीश ने निकाला जुलूस दरभंगा : भाजपा से निष्कासित पूर्व जिलाध्यक्ष व निर्दलीय प्रत्याशी जगदीश साह के समर्थकों ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जुलूस निकाला. दोनार स्थित चुनाव कार्यालय में दर्जनों मोटरसाइकिल पर सवार हाथ में पीला झंडा लिये कार्यकर्त्ता नारेबाजी कर रहे थे. बाइक सवार कार्यकर्त्ताओं के पीछे खुले टाटा मैजिक […]

विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशी जगदीश ने निकाला जुलूस दरभंगा : भाजपा से निष्कासित पूर्व जिलाध्यक्ष व निर्दलीय प्रत्याशी जगदीश साह के समर्थकों ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जुलूस निकाला. दोनार स्थित चुनाव कार्यालय में दर्जनों मोटरसाइकिल पर सवार हाथ में पीला झंडा लिये कार्यकर्त्ता नारेबाजी कर रहे थे. बाइक सवार कार्यकर्त्ताओं के पीछे खुले टाटा मैजिक पर प्रत्याशी जगदीश साह के अलावा पूर्व मेयर अजय पासवान, पार्षद प्रदीप गुप्ता, वैश्य विकास महासभाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साह, महासचिव गणेश महथा, लक्ष्मण झुनझुनवाला, उदयशंकर चौधरी, पवन चौधरी, वीरेंद्र झा, मनोज भारती, कल्याण पूर्वे सहित कई समर्थक सवार थे. कार्यकर्त्ताओं का जत्था शहर के प्रमुख मार्ग एवं इस विधानसभा क्षेत्र के गांवों से गुजरा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन