हायाघाट में रोड शो कर विकास के लिए मांगा वोट
हायाघाट में रोड शो कर विकास के लिए मांगा वोट लोजपा उम्मीदवार ने नमो के साथ चलने की अपील कीफोटो संख्या- 26परिचय- समर्थकों के साथ हायाघाट के लोजपा प्रत्याशी रमेश चौधरी दरभंगा : हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से राजग के लोजपा उम्मीदवार रमेश चौधरी उर्फ आरके चौधरी ने मंगलवार को रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने […]
हायाघाट में रोड शो कर विकास के लिए मांगा वोट लोजपा उम्मीदवार ने नमो के साथ चलने की अपील कीफोटो संख्या- 26परिचय- समर्थकों के साथ हायाघाट के लोजपा प्रत्याशी रमेश चौधरी दरभंगा : हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से राजग के लोजपा उम्मीदवार रमेश चौधरी उर्फ आरके चौधरी ने मंगलवार को रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की यह दौर दरअसल विकास की दौड़ है. उन्होंने नरेंद्र मोदी को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि इन्हीं के नेतृत्व में अपने प्रदेश बिहार का भी कल्याण संभव है. महागंठबंधन वाले जो काम 25 वर्ष में नहीं कर सके, उसके लिए फिर से पांच वर्ष मांग रहे हैं.जबकि हम राजग वाले सिर्फ पांच साल में पूरे सूबे की तसवीर बदल देंगे. लेकिन इसके लिए हायाघाट का प्रतिनिधित्व भी आवश्यक है. उन्होंने मतदाताओं से कहा कि 5 नवंबर को पांच साल का एक मौका है. इसे हाथ से न जाने दें. देश के साथ विकास में कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए यहां भी राजग की सरकार आवश्यक है. इसलिए सभी मिलकर आशीर्वाद दें. उनके भरोसा को पूरा करने के लिए जान की बाजी तक लगानी पड़ी तो लगा देंगे. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ कमलपुर घाट से निकला यह रोड शो ठाठोपुर, सनखेरहा, रमौली, हथौड़ी, चकवा, भरवाड़ी, हायाघाट, अकराहा, बसहा, पतोर, होरलपट्टी, आनंदपुर, सुरहाचट्टी, निमैठी, नवटोल होते हुए पघारी पहुंचा. वहीं इसका समापन हुआ. मौके पर एनडीए नेता गगन कुमार झा, सुरेंद्र यादव, दिलीप पासवान, नीलकमल सिंह, रंजीत झा, राजेश चौधरी, चंद्रमाधव सिंह, अमरनाथ राय सहित सैंकड़ों की संख्या में अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










