हमारी लोकप्रियता से घबराकर नीतीश ने हमें गद्दी से उतारा : मांझी

Updated:
विज्ञापन

हमारी लोकप्रियता से घबराकर नीतीश ने हमें गद्दी से उतारा : मांझी \\\\टं३३ी१त्र/रफोटो : 23रपरिचय : सभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी. कमतौल : ब्रहृमपुर बजरंग चौक पर मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला. कहा की नीतीश […]

विज्ञापन

हमारी लोकप्रियता से घबराकर नीतीश ने हमें गद्दी से उतारा : मांझी \\\\टं३३ी१त्र/रफोटो : 23रपरिचय : सभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी. कमतौल : ब्रहृमपुर बजरंग चौक पर मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला. कहा की नीतीश को जब स्वाभिमान पर ठेस पहुंचा, तब अपनी इज्जत बचाने के लिए जाने-अनजाने मुझे मुख्यमंत्री बना दिया. जब गरीब हितैषी योजना पर काम करना शुरू किया, हमारी लोकप्रियता बढ न जाय, इसकी खातिर गद्दी से उतार दिया. कहा वे स्वार्थी हैं. अपने स्वार्थ के लिए घोर विरोधी जंगलराज के प्रतीक लालू प्रसाद से हाथ मिला लिया. जिनका विरोध कर वे सत्ता में आये थे . उन्होंने कहा की बिहार की जनता सब कुछ जानती है. खामियाजा भुगतना होगा, इस बार जनता मूड बना चुकी है, सबक सिखा देगी. कहा 27 साल के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया. एक भी काम बिना पैसा दिये नहीं होता. पैसे वाले का ही काम होता है. उन्होंने महादलित को अपमानित कर निकाल दिया. इसके बाद पीएम मोदी ने मुझे सम्मान दिया.आज पूरी दुनिया में नरेंद्र मोदी के नाम का डंका बज रहा है. नमो के नेतृत्व में हो रहे चुनाव में बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी. बिहार का विकास होगा. सबको सम्मान मिलेगा. देश का विकास होगा. 8 नवंबर को परिणाम आने के बाद नीतीश कुमार को औकात का पता चल जायेगा. कहा की जंगलराज को हटाकर मंगलराज और सुशासन लाने के लिए एनडीए को वोट दें. नमो के नेतृत्व में देश का विकास होगा. अपने कार्यकाल में शुरू किये गए योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए कहा एपीएल-बीपीएल ही नहीं 60 वर्ष के सभी लोगों को पेंशन दिया जायेगा. द्वितीय श्रेणी से मैट्रिक पास करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रसाद तथा संचालन हम के प्रखंड अध्यक्ष नरेश चौधरी ने किया. इस अवसर पर कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कमल निशान पर बटन दबाकर एनडीए प्रत्याशी को जिताने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन