भाजपा ही भगा सकता है लालू का शैतान : मोदी
भाजपा ही भगा सकता है लालू का शैतान : मोदी सरकार बनने पर गोहत्या पर लगेगा प्रतिबंधफोटो-14परिचय- सभा को संबोधित करते पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदीबहादुरपुर, दरभंगा : नीतीश कुमार-लालू प्रसाद यादव के 25 वर्षों की सरकार में बिहार का विकास ठप हो गया. लालू प्रसाद कहते हैं हमारे शरीर में शैतान घुस गया, […]
भाजपा ही भगा सकता है लालू का शैतान : मोदी सरकार बनने पर गोहत्या पर लगेगा प्रतिबंधफोटो-14परिचय- सभा को संबोधित करते पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदीबहादुरपुर, दरभंगा : नीतीश कुमार-लालू प्रसाद यादव के 25 वर्षों की सरकार में बिहार का विकास ठप हो गया. लालू प्रसाद कहते हैं हमारे शरीर में शैतान घुस गया, उसे भगाने का काम मात्र भाजपा ही कर सकती है. उक्त बातें पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तारालाही पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने बिहार को 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये दिया था. उस रुपये को खर्च नहीं कर सके. उन्होंने कहा कि लालू जी बिहार की जनता को लालटेन ही थमाने का काम किया है. बिहार में भाजपा की सरकार बनते ही गोहत्या रोकने का कानून लागू करुंगा. गो हत्या करनेवाले व्यक्तियों को एक लाख रुपया जुर्माना तथा 10 वर्ष तक के कारावास की कानून बनाउंगा. भाजपा की सरकार बनते ही बिहार के गरीब, महादलित परिवारों को कलर टीवी, साड़ी-धोती के लिए पैसा दिया जायेगा. भाजपा प्रत्याशी हरि सहनी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. अध्यक्षता राजीव कुमार मिश्र व संचलान रामाशंकर प्रसाद ठाकुर ने किया. इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी हरि सहनी, विवेकानंद पासवान, राजेश रंजन, अशेश्वर पासवान, धर्मशीला गुप्ता, भरत चौरसिया, संजीव सिंह, सुमन सिंह आदि कार्यकर्त्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










