पीएम को भाषा की मार्यादा का ख्याल नहीं : नीतीश

Updated:
विज्ञापन

पीएम को भाषा की मार्यादा का ख्याल नहीं : नीतीश फोटो::::9परिचय : सभा को संबोधित करते नीतीश कुमार एनडीए हारी तो पाकिस्तान नहीं हिन्दूस्तान में छूटेंगे पटाखेजिले के दरभंगा ग्रामीण एवं केवटी में सभा को किया संबोधित दरभंगा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जनता इस बार मन बना चुकी है कि उसे बाहरी […]

विज्ञापन

पीएम को भाषा की मार्यादा का ख्याल नहीं : नीतीश फोटो::::9परिचय : सभा को संबोधित करते नीतीश कुमार एनडीए हारी तो पाकिस्तान नहीं हिन्दूस्तान में छूटेंगे पटाखेजिले के दरभंगा ग्रामीण एवं केवटी में सभा को किया संबोधित दरभंगा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जनता इस बार मन बना चुकी है कि उसे बाहरी नहीं बिहारी मुख्यमंत्री चाहिए. जब मुझे काम करने का मौका मिला तो हर क्षेत्र में न्याय के साथ विकास किया. हासिये पर पहुंचे पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित एवं महादलितों के लिए विशेष योजनाएं बनायी. इसी का परिणाम है कि आज समाज में अमन चैन कायम है. भाईचारा का वातावरण है. वे मंगलवार को दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बलौर स्थित स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे. श्री कुमार ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करते हैं. उन्हें भाषा की मर्यादा का ख्याल नहीं है. बिहार में जो विकास हुआ वह उन्हें नहीं दिखता है. जब साथ में थे तो प्रशंसा करते थे. आज निंदा करते नहीं थकते. हमारी सरकार ने सड़कें, पुल पुलिसा, बिजली की स्थिति में सुधार किया. उन्होंने कहा कि हिटलर का प्रचार मंत्री ग्रेवेल्स था. वह कहता था कि एक झूठ काे बार बार दुहराओ तो वह सच बन जाता है. अच्छे दिन तो पहले थे जब लोगों को भात,दाल के साथ तरकारी मिल जाता था. अब तो भात पर दाल नहीं मिलता, दाल मिलता है तो तरकारी नसीब नहीं होती. लोग मांड़ भात से ही काम चला रहे हैं. सीएम ने कहा कि उनकी सरकार फिर बनती है तो छात्रों की पढाई के लिए चार लाख रुपये का छात्र क्रेेडिट कार्ड और बेरोजगारों को 2 वर्ष तक एक हजार रुपये दिये जायेंगे. इधर, जाले के काजी अहमद कॉलेज में उन्होंने कहा कि महागंठबंधन में शामिल सभी दलों ने अपना साझा कार्यक्रम माना तब जाकर गंठबंधन का निर्माण हुआ़ हमारे प्रधानमंत्री ऐसे हैं जिनके खिलाफ अपना पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल भी झंडा उठा लिया है़ उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि एनडीए के हारने के पश्चात् पाकिस्तान में नहीं समूचे हिन्दुस्तान में पटाखे छुटेंगे़ सभा को पथ निर्माण मंत्री ललन सिंह, गन्ना मंत्री डा़ रंजू गीता, राज्यसभा सदस्य राज किशोर कुशवाहा, विधान पार्षद विजय कुमार मिश्र, पूर्व सांसद अर्जून राय, नवल किशोर राय, पूर्व मंत्री सुर्यदेव राय, उपेन्द्र राय, इरशाद, खुर्शीद अहमद नीलू, मिर्जा मकसूद बेग एवं जदयू प्रत्याशी ऋषि मिश्रा, आलोक मेहता, शिवचंद्र राम, प्रत्याशी ललित कुमार यादव, राम मोहन झा, शमशाद खान आदि ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन