बिहार के बगैर देश का विकास संभव नहीं
बिहार के बगैर देश का विकास संभव नहीं बेनीपुर में केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित बेनीपुर. बिहार के विकास के बगैर देश का विकास संभव नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार का विकास करना चाहते हैं, तो लालू-नीतीश उसे रोकना चाह रहे हैं. उक्त बातें सोमवार को बेनीपुर के कंथूडीह […]
बिहार के बगैर देश का विकास संभव नहीं बेनीपुर में केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित बेनीपुर. बिहार के विकास के बगैर देश का विकास संभव नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार का विकास करना चाहते हैं, तो लालू-नीतीश उसे रोकना चाह रहे हैं. उक्त बातें सोमवार को बेनीपुर के कंथूडीह स्थित भाजपा कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताआें को संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कही. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए प्रधानमंत्री 125 लाख करोड़ का जहां पैकेज दिये, वहीं नीतीश कुमार एक सूई तक का कारखाना नहीं लगाये हैं. एनडीए ही बिहार का विकास कर सकता है. इसलिए एक पंचवर्षीय बिहार में एनडीए की सरकार बनाने के लिए बेनीपुर से गोपालजी ठाकुर को वोट देने की अपील की. श्री प्रसाद ने अटलजी के कार्यकाल से लेकर वर्तमान कार्यकाल में केंद्र सरकार द्वारा मिथिला मैथिली के विकास के लिए किये गये पहल पर विस्तार से प्रकाश डाला. सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि यह लड़ाई आर-पार की और अंतिम है. हाथ से निकला तो बिहार के साथ-साथ मिथिला भी पिछड़ जायेगा. विधान पार्षद सुनील सिंह, धनसिंह रावत, राम नारायण ठाकुर, विष्णुदेव पासवान, राजीव कुशवाहा, पूर्व प्रखंड प्रमुख वीणा देवी, सहाकारिता मंच के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार झा, राम पदारथ ठाकुर, अशोक ठाकुर, शिवजी पासवान, सोनू ठाकुर, शैलेश कुमार कारी, राजीव झा, रामफल मिश्र, मायानंद झा, राम प्रकाश महतो, नरेश नारायण चौधरी, संतोष झा आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










