पहुंच पथ बिना बूथ जाने में होगी परेशानी
पहुंच पथ बिना बूथ जाने में होगी परेशानी बहेड़ी. सुसारी तुर्की पंचायत के नंदापट्टी एवं कोपी चकला को जोड़ने के लिए सरकार ने भले ही कमला नदी में पुल निर्माण करा दिया हो, लेकिन इसके एप्रोच सड़क निर्माण का काम आरंभ नहीं होने से चुनाव के दौरान लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी. साथ ही प्रशासन […]
पहुंच पथ बिना बूथ जाने में होगी परेशानी बहेड़ी. सुसारी तुर्की पंचायत के नंदापट्टी एवं कोपी चकला को जोड़ने के लिए सरकार ने भले ही कमला नदी में पुल निर्माण करा दिया हो, लेकिन इसके एप्रोच सड़क निर्माण का काम आरंभ नहीं होने से चुनाव के दौरान लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी. साथ ही प्रशासन को भी मतदानकर्मियों को बूथ तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. साांसद महेश्वर हजारी के ऐक्छिक कोष से सात करोड़ की लागत से इस पुल का निर्माण कार्य आरंभ कराया गया. इसके बाद अभी तक पहुंच पथ का निर्माण नहीं हो सका. इसको लेकर अभी भी इन गांवों के लोगों को पंचायत मुख्यालय आने में पांच किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है. चुनाव को लेकर बूथों के भौतिक सत्यापन के क्रम में थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद एवं जीपीआरएस अभय कुमार ने लोगों की समस्या को लेकर मध्य विद्यालय कोपी चकला, अनुसूचित दरवाजा चकला, मध्य विद्यालय नंदापट्टी के बूथ 107,108 एवं 109 के मतदाता एवं मतदानकर्मी की रास्ते की समस्या को देख स्थानीय मुखिया लीला देवी से चचरी पुल बना कर तात्कालिक व्यवयस्था का निर्देश दिया. इसको लेकर निर्माण कार्य को तेज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










