मुख्य सचिव ने की वीडियोकांफ्रेंसिंग

Updated:
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने की वीडियोकांफ्रेंसिंग अबतक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 66 मामले दर्जफोटो-10परिचय- वीडियो कांफ्रेेंसिंग में मौजूद आयुक्त आरके खंडेलवाल, आइजी अमित कुमार जैन, डीआइजी उमाशंकर सुधांशु व अन्य.दरभंगा. दशहरा एवं मुहर्रम पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो जाने पर सूबे के मुख्य सचिव व गृह सचिव के साथ साथ डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम […]

विज्ञापन

मुख्य सचिव ने की वीडियोकांफ्रेंसिंग अबतक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 66 मामले दर्जफोटो-10परिचय- वीडियो कांफ्रेेंसिंग में मौजूद आयुक्त आरके खंडेलवाल, आइजी अमित कुमार जैन, डीआइजी उमाशंकर सुधांशु व अन्य.दरभंगा. दशहरा एवं मुहर्रम पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो जाने पर सूबे के मुख्य सचिव व गृह सचिव के साथ साथ डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वरीय अधिकारियों से जानकारी ली. इस क्र म में विधानसभा चुनाव की तैयारियाें की व्यापक समीक्षा करते हुए कानून व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया. उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव कि आवश्यक तैयारियां समय से पूर्व कर लें. इस क्रम में अबतक की गयी कार्रवाइयों का व्यौरा उन्होंने लिया और आवश्यक निर्देश भी दिये. कांफ्रेंसिंग के दौरान बताया गया कि जिले में अबतक कुल 66 आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले दर्ज किये गये हैं. इन सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. बताया गया कि जिले में कुल 36 चेक पोस्ट पर नियमित वाहन चेकिं ग अभियान चलाया जा रहा है. यहां 30 एफएसटी एवं 30 एसएसटी काम कर रहें हैं. वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान आयुक्त आरके खंडेलवाल, आइजी अमित कुमार जैन, डीआइजी उमाशंकर सुधांशु, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कुमार रवि, एसएसपी एके सत्यार्थी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन