रौनियार समाज की बैठक में पारिवारिक तनाव कम करने पर विचार
रौनियार समाज की बैठक में पारिवारिक तनाव कम करने पर विचार दरभंगा. रौनियार समाज की बैठक में रविवार को पारिवारिक तनाव को कम करने पर विचार हुआ. दिग्घी उत्तर स्थित डा. रघुनाथ प्रसाद के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष डा. पाण्डव प्रसाद गुप्त ने की. इस मौके पर उपस्थित करीब दो […]
रौनियार समाज की बैठक में पारिवारिक तनाव कम करने पर विचार दरभंगा. रौनियार समाज की बैठक में रविवार को पारिवारिक तनाव को कम करने पर विचार हुआ. दिग्घी उत्तर स्थित डा. रघुनाथ प्रसाद के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष डा. पाण्डव प्रसाद गुप्त ने की. इस मौके पर उपस्थित करीब दो दर्जंन लोगाें ने एकमत से इस समाज के विभिन्न परिवारों में आपसी कलह को बातचीत के माध्यम से विवाद निपटाने पर बल दिया. वक्ताओं का मत था कि इससे अनावश्यक तनाव उत्पन्न होता है. जो उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालता है. बैठक में संगठन ने इस मुद्दे पर हरसंभव सहयोग एक दूसरे को देने का संकल्प जताया. बैठक मेंे संगठन सचिव संजीव्या भारती, चंदेश्वर प्रसाद गुप्ता, शंकर कुमार गुप्ता, सुरेश प्रसाद गुप्ता, राजू कुमार गुप्ता, डा. बालेश्वर प्रसाद गुप्ता, हीरालाल प्रसाद गुप्ता, दीनबंधु प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद, डा. जीवछ प्रसाद आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










