अब होगी शक्षिकों का प्रमाण पत्रों की जांच
अब होगी शिक्षकों का प्रमाण पत्रों की जांच विभाग को उपलब्ध कराया गया प्रमाण पत्र दरभंगा. हाइकोर्ट के आदेश पर निगरानी विभाग का नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच का काम में तेजी आने की संभावना है. जानकारी के मुताबिक विभाग के अल्टीमेटम को लेकर स्थापना शाखा ने 25 अक्टूबर तक प्रारंभिक शिक्षकों के […]
अब होगी शिक्षकों का प्रमाण पत्रों की जांच विभाग को उपलब्ध कराया गया प्रमाण पत्र दरभंगा. हाइकोर्ट के आदेश पर निगरानी विभाग का नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच का काम में तेजी आने की संभावना है. जानकारी के मुताबिक विभाग के अल्टीमेटम को लेकर स्थापना शाखा ने 25 अक्टूबर तक प्रारंभिक शिक्षकों के प्रमाण पत्रों को विभाग को उपलब्ध करा दिया है. इसमें ऐसे शिक्षक भी शामिल हैं जिनके नियोजन के बारे में पूर्व से भी विवाद चलता आया है. खासकर पंचायत स्तरों पर नियोजन में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की बातें समय-समय पर उठती रहती है, किंतु इसमें प्रक्रियागत दोष के कारण मामले के निपटारे में वर्षों लग जाते हैं. हालांकि विभाग ने इस मामलों के निपटारे के लिए अलग से अपीलीय प्राधिकार का गठन किया है, किंतु इसमें दोनों पक्षों की राय तथा अभिलेख प्राप्त करने में काफी वक्त लगता है तबतक मेधावी अभ्यर्थी को इसमें रूचि नहीं रह जाती, किंतु एकमुश्त पूरे प्रदेश के साथ जिले के 10 हजार शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच में सैकड़ों का अवैध प्रमाण पत्र लि जाये तो कोई आश्चर्य नहीं होगा. बहरहाल चुनाव की इस गहमागहमी के बीच वर्ष 2006 से अबतक नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच में बड़े पैमाने पर फर्जी सर्टिफिकेट पर बहाल शिक्षक मिलने की संभावना है. हालांकि प्रमाण पत्रों की जांच के बाद भी फर्जी प्रक्रिया के आधार पर सैंकड़ों शिक्षक पकड़ में नहीं आ पाने की संभावना है. जिन्हें आवेदन पत्र प्राप्ति, मेधा सूची आदि के हेरफेर के द्वारा नियम विरूद्ध बहाल कर लिया गया होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










