ऑटो पलटा, चालक की मौत
ऑटो पलटा, चालक की मौत आधा दर्जन से अधिक सवार जख्मी आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम प्रतिनिधि, बिरौल. सुपौल-विष्णुपुर मुख्य सड़क पर डुमरी मोड़ के निकट टेंपो के पलटने से चालक की मौत हो गई. वह रामनगर पंचायत के करहरी निवासी अताल्लाह खान का पुत्र चांद खां था. इसके अलावा टेंपो पर सवार आधा […]
ऑटो पलटा, चालक की मौत आधा दर्जन से अधिक सवार जख्मी आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम प्रतिनिधि, बिरौल. सुपौल-विष्णुपुर मुख्य सड़क पर डुमरी मोड़ के निकट टेंपो के पलटने से चालक की मौत हो गई. वह रामनगर पंचायत के करहरी निवासी अताल्लाह खान का पुत्र चांद खां था. इसके अलावा टेंपो पर सवार आधा दर्जन यात्री भी जख्मी हो गये. इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. जानकारी के अनुसार रविवार को डुमरी मोड़ के निकट संतुलन खो जाने के कारण सुपौल बाजार की ओर जा रहा ऑटो पलट गया. तेज रफ्तार की वजह से दुर्घटना होने की बात प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा कही जा रही है. इसमें बुरी तरह से जख्मी चालक चांद को ग्रामीणों ने इलाज के लिए बिरौल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया, जहां चिकित्सक डॉ वीपी द्विवेदी ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति नाजुक देख डीएमसीएच रेफर कर दिया. डीएमसीएच में उपचार के क्रम में उसकी मौत हो गयी. सड़क जाम कर बवाल काट रहे लोगों की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और लोगाें को जाम हटाने का आग्रह किया. लेकिन आक्रोशित मानने को तैयार नहीं थे. वे प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी व हो-हंगामा करते रहे. ग्रामीणों की मांग थी कि वाहनों की गति नियंत्रित करने का प्रबंध करने के साथ ही इस स्थल पर ब्रेकर का निर्माण हो. काफी मशक्कत के बाद लोगों ने जाम हटाया. मालूम हो कि इस मोड़ के समीप वाहनों के पलटने से कई लोगों की अबतक मौत हो चुकी है. बावजूद प्रशासन की ओर से इस पर अंकुश के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










