अग्रसेन जयंती पर जगह जगह कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

अग्रसेन जयंती पर जगह जगह कार्यक्रम फोटो- 37परिचय- अग्रसेन की प्रतिमा पर श्रद्धा निवेदित करते लोग.दरभंगा. अग्रसेन जयंती पर मंगलवार को जगह जगह समारोह कर इनके प्रति श्रद्धा निवेदित की गयी. सुभाष चौक स्थित पोद्दार विवाह धर्मशाला में अग्रसेन पूजा समिति की ओर से प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. इस मौके पर फैंसी […]

विज्ञापन

अग्रसेन जयंती पर जगह जगह कार्यक्रम फोटो- 37परिचय- अग्रसेन की प्रतिमा पर श्रद्धा निवेदित करते लोग.दरभंगा. अग्रसेन जयंती पर मंगलवार को जगह जगह समारोह कर इनके प्रति श्रद्धा निवेदित की गयी. सुभाष चौक स्थित पोद्दार विवाह धर्मशाला में अग्रसेन पूजा समिति की ओर से प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. इस मौके पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. समाचार लिखे जाने तक कार्यक्रम चल ही रहा था. पूजा समिति के सचिव आत्म प्रकाश सर्राफ एवं महासचिव ललित कुमार खेतान इसकी व्यवस्था में लगे थे. 14 अक्टूबर को शोभा यात्रा के साथ प्रतिमा विसर्जन किया जायेगा. दूसरी ओर बंग्लागढ में भी अग्रवाल पंचायत की ओर से अग्रसेन पूजा की गयी. जिसमे अनिल अग्रवाल सहित कई लोग सक्रि य थे. नगर आयुक्त ने किया छट्ठी पोखर का मुआयनादरभंगा : नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को छट्ठी पोखर का मुआयना किया. उन्होंने तालाब के चारों ओर साफ सफाई करने तथा रावण वध कार्यक्रम के स्थल को भी अतिक्रमणमुक्त कर सफाई करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन