जैविक खाद के उपयोग पर जोर

Updated:
विज्ञापन

पर्यावरण जागरूकता पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न दरभंगा : मरूस्थलीय भूमि निम्नीकरण एवं सूखा के समाधान विषय पर आयोजित कार्यशाला में जैविक खाद के उपयोग पर जोर दिया गया. वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वावधान में लोक सेवा संस्था तथा रूरल यूथ को-ऑर्डिनेशन सेंटर के द्वारा मध्य विद्यालय विहरौना में आयोजित दो दिवसीय […]

विज्ञापन

पर्यावरण जागरूकता पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न दरभंगा : मरूस्थलीय भूमि निम्नीकरण एवं सूखा के समाधान विषय पर आयोजित कार्यशाला में जैविक खाद के उपयोग पर जोर दिया गया. वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वावधान में लोक सेवा संस्था तथा रूरल यूथ को-ऑर्डिनेशन सेंटर के द्वारा मध्य विद्यालय विहरौना में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान में प्रो अरुण कुमार तथा डॉ रामलखन प्रसाद सिंह ने रासायनिक खाद का उपयोग कम करने की आवश्यकता जतायी, जबकि जैविक खाद के उपयोग से कृषि भूमि में नमी एवं उर्वरा शक्ति बढ़ने की बात कही. संस्था के सचिव डा चंद्रवीर प्रसाद ने कार्यक्रम के दूसरे दिन परंपरागत पौधा का हरितपट्टी लगाया. कार्यक्रम मेंं प्रो दयानाथ, प्रो अजीत चौधरी, प्रो देवेंद्र चौधरी, डॉ राधाकांत यादव, पवन कुमार यादव, रामवृक्ष यादव, चंद्रवीर नारायण, राम सुरेश राय आदि ने विचार रखा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन