वामदल के प्रस्तावित बंद को ले भाकपा ने मांगा समर्थन

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : केंद्र सरकार की वादाखिलाफी एवं राज्य सरकार की झूठी घोषणाओं के खिलाफ आगामी 21 जुलाई को आहूत बिहार बंद को सफल बनाने में सहयोग की अपील भाकपा के जिला सचिव नारायणजी झा ने की है. उन्होंने कहा है कि 20 जुलाई को आयकर चौक तथा लोहिया चौक पर भ्रष्टाचार विरोधी प्रतिवाद मार्च के […]

विज्ञापन

दरभंगा : केंद्र सरकार की वादाखिलाफी एवं राज्य सरकार की झूठी घोषणाओं के खिलाफ आगामी 21 जुलाई को आहूत बिहार बंद को सफल बनाने में सहयोग की अपील भाकपा के जिला सचिव नारायणजी झा ने की है. उन्होंने कहा है कि 20 जुलाई को आयकर चौक तथा लोहिया चौक पर भ्रष्टाचार विरोधी प्रतिवाद मार्च के साथ प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया जायेगा. 21 जुलाई को बंद में आमजनों से सहयोग की उन्होंने अपेक्षा की है. बंद का नेतृत्व सदर अनुमंडल में जिला सचिव नारायणजी झा, सुधीर कुमार, शत्रुघ्न झा, चंद्रशेखर सिंह, रामलला झा, विश्वनाथ मिश्र, शब्बीर अहमद बेग, शशिकांत चौधरी, राजीव कुमार चौधरी करेंगे. इनके नेतृत्व में विगत दो दिनों तक नुक्कड़ सभा भी की जायेगी. बेनीपुर अनुमंडल में रामनरेश राय, नवी हसन, शिवाजी प्रसाद देव, कौशलेंद्र झा, सत्यनारायण पासवान तथा बिरौल अनुमंडल में गोपाल प्रसाद सिंह, विशेश्वर यादव, रघुनाथ प्रधान, रामचंद्र सहनी नेतृत्व करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन