21 के बंद की भाकपा ने की समीक्षा
जिला कार्यकारिणी की बैठक में कई निर्णय दरभंगा: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दरभंगा जिला कार्यकारिणी की बैठक शत्रुघ्न झा की अध्यक्षता में राज्य प्रभारी अजय कुमार सिंह एवं रामनरेश पांडेय की उपस्थिति में पार्टी कार्यालय लालबाग में हुई. बैठक में राज्य प्रभारी रामनरेश पांडेय ने देश की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा जनता से किये गये वायदे […]
जिला कार्यकारिणी की बैठक में कई निर्णय दरभंगा: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दरभंगा जिला कार्यकारिणी की बैठक शत्रुघ्न झा की अध्यक्षता में राज्य प्रभारी अजय कुमार सिंह एवं रामनरेश पांडेय की उपस्थिति में पार्टी कार्यालय लालबाग में हुई. बैठक में राज्य प्रभारी रामनरेश पांडेय ने देश की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा जनता से किये गये वायदे के खिलाफ लगातार महंगाई, बेकारी एवं भ्रष्टाचार बढ़ती ही जा रही है. राज्य प्रभारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार औद्योगिक घराने की तुष्टि में लगी हुई है. लोगों का फसल सरकारी मूल्य पर भी क्रय नहीं किया जा रहा है. वहीं आज केंद्र एवं राज्य सरकार झूठे वायदे करने का युद्ध प्रारंभ कर सत्ता में आने की लड़ाई प्रारंभ कर चुका है. जिला सचिव नारायणजी झा ने 21 जुलाई के बंद की तैयारी हेतु 18 से 20 तक सभी अनुमंडल पर प्रचार वाहन, नुक्कड़ सभा कर आमलोगों को बंद के मुद्दे से अवगत कराने की योजना तथा 20 जुलाई को सभी जगह मशाल जुलूस एवं नरेंद्र मोदी का पुतला जला कर प्रतिवाद करने की घोषणा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










