Darbhanga News: फरवरी में दरभंगा हवाई अड्डा से 270 विमानों में 41362 हजार लोगों ने की यात्रा

Darbhanga News:धुंध के कारण दरभंगा एयरपोर्ट से प्रभावित उड़ान सेवा अनुकूल मौसम होने के साथ अब धीरे- धीरे पटरी पर लौट रही है.
Darbhanga News: अजय कुमार मिश्रा, दरभंगा. धुंध के कारण दरभंगा एयरपोर्ट से प्रभावित उड़ान सेवा अनुकूल मौसम होने के साथ अब धीरे- धीरे पटरी पर लौट रही है. विभागीय आंकड़ा के अनुसार फरवरी माह के 28 दिनों में 270 विमानों की आवाजाही हुई. इसमें 41362 हजार यात्रियों ने सफर किया. जनवरी माह में 31 दिनों में लो- विजिबिलिटी की वजह से 218 फ्लाइट का परिचालन हो सका. इसमें 32338 हजार लोगों ने यात्रा की थी. जनवरी माह में यात्रियों की प्रति सीट बुकिंग करीब 65 प्रतिशत रही. जानकारी के अनुसार फरवरी माह में प्रति फ्लाइट बुकिंग का प्रतिशत 67 प्रतिशत रहा. एक जहाज में करीब 180 से 190 सीट उपलब्ध होते हैं.
नौ फरवरी को सर्वाधिक 12 फ्लाइट में 1919 लोगों ने किया आवागमन
जानकारी के अनुसार फरवरी माह में नौ तारीख को सर्वाधिक 1919 लोगों ने यात्रा की थी. इसी माह में सबसे कम दो तारीख को सबसे कम आधा दर्जन विमान का परिचालन किया गया. इसमें 1078 पैसेंजरों ने सफर किया था.
जनवरी में नौ दिन नहीं उड़े विमान
खराब मौसम के कारण दरभंगा एयरपोर्ट से जनवरी माह में विमान सेवा लड़खड़ा गयी थी. पूरे माह में नौ दिन विमान सेवा ठप रही. छह दिन एक दर्जन विमान उड़े. 13 दिन 10 प्लेन का आना- जाना हुआ. तीन दिन आठ फ्लाइट की सर्विस दी गयी. दो दिन आधा दर्जन विमान का परिचालन किया गया. माह के अंत में 31, 30 व 29 को लगातार विमान सेवा ठप रही. विमान के परिचालन के लिये न्यूनतम 1400 मीटर विजिबिलिटी चाहिये, लेकिन हवाई अड्डा के आसपास इसका स्तर केवल 1100 मीटर ही था. सुरक्षा के मद्देनजर अधिकांश दिन विमान सेवा को रद्द करना पड़ा. इस माह में केवल 12 दिन शेड्यूल के मुताबिक विमान सेवा संचालित की गयी. इस कारण कई माह पहले बुकिंग करा चुके यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही. खासकर आपात स्थिति में यात्रा करने वाले पैसेंजर जहां- तहां फंसे रहे. अनुकूल मौसम होने तक यह स्थिति बनी रही.
आठ नवंबर 2020 को यहां से शुरू की गयी थी विमान सेवा
विदित हो कि आठ नवंबर 2020 को दरभंगा से उड़ान सेवा का परिचालन शुरू किया गया. वर्तमान समय में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता व हैदराबाद रूट पर सीधी विमान सेवा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




