दरभंगा में दस लोगों की गयी जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Apr 2015 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : भूकंप से जिले में दस लोगों की मौत हो गयी. जबकि चार दर्जन से अधिक के घायल होने की सूचना है. शनिवार की सुबह 11.42 में आये भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गयी. जिला प्रशासन ने 24 घंटे तक लोगों को सतर्क रहने को कहा है. इधर भूकंप से जख्मी व्यक्तियों का इलाज […]
विज्ञापन
दरभंगा : भूकंप से जिले में दस लोगों की मौत हो गयी. जबकि चार दर्जन से अधिक के घायल होने की सूचना है. शनिवार की सुबह 11.42 में आये भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गयी. जिला प्रशासन ने 24 घंटे तक लोगों को सतर्क रहने को कहा है. इधर भूकंप से जख्मी व्यक्तियों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. डीएमसीएच में 20 से अधिक घायलों का इलाज चल रहा है.
जबकि 500 से अधिक घरों के क्षतिग्रस्त होने का अनुमान है. जिला प्रशासन क्षतिग्रस्त मकानों और घायलों के बारे में जानकारी एकत्रित कर रहा है. डीएम कुमार रवि ने भूकंप से तीन लोगों के मौत की पुष्टि की है. डीएम कुमार रवि ने भूकम्प के बाद डीएमसीएच पहुंचकर वहां चिकित्सकों की तैनाती व घायलों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम करवाया है.साथ ही सभी पीएचसी पर चिकि त्सकों को 24 घंटे तैनात रहने का निर्देश सिविल सजर्न को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










