भूकंप : जोरदार झटके, दरभंगा में 10 की मौत

Published at :26 Apr 2015 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
भूकंप : जोरदार झटके, दरभंगा में 10 की मौत

दरभंगा : शनिवार का दिन आफत भरा रहा. लोग परिजनों के सुरक्षित होने की दुआ मांगते फिर रहे थे. कोई बच्चे को स्कूल से लेकर आ रहा था तो किसी के बच्चे स्कूल में पढ़ रहे थे. कोई दफ्तर तो कोई मिटिंग में बैठे थे. हर कोई शनिवार को आये भूकंप के बाद बेचैन हो […]

विज्ञापन
दरभंगा : शनिवार का दिन आफत भरा रहा. लोग परिजनों के सुरक्षित होने की दुआ मांगते फिर रहे थे. कोई बच्चे को स्कूल से लेकर आ रहा था तो किसी के बच्चे स्कूल में पढ़ रहे थे. कोई दफ्तर तो कोई मिटिंग में बैठे थे.
हर कोई शनिवार को आये भूकंप के बाद बेचैन हो गया. आफत ऐसी किसी को किसी की खबर नहीं मिल पा रही थी. हर कोई अपने परिजन के सकुशल होने की कामना ईश्वर से कर रहे थे. सड़कों पर कुछ पल के लिये यातायात थम सा गया जो जहां थे वहीं अटक गये.
बड़ी-बड़ी इमारत ताश के पत्तों की तरह कांप रही थी. ऐसे में लोग इधर-उधर भागकर सुरक्षित जगह की तलाश में थे. यह सब हुआ शनिवार की सुबह 11.42 मिनट पर. जब धरती डोली तो सहसा लोगों को यकीन न हुआ. जब कंपन तेज हुआ तो घरों से निकल बाहर भागे. हर ओर भूकंप भूकंप का शोर गुंजने लगा.
इस आफत में नौ लोगों की जान चली गयी. मरने वालों में एक किशोर व किशोरी समेत छह अन्य लोग शामिल हैं. इस भूकंप से करीब 500 कच्चे-पक्के मकान जमींदोज हो गये. जबकि कई घरों की दीवारों में दरार आ गयी. दरभंगा राज किला की दीवार का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गिर पड़ा. इसमें हुए क्षति का व्यापक आकलन किया जा रहा है. अस्पतालों में घायलों का इलाज शुरू है. अकेले डीएमसीएच में दो दर्जन से अधिक घायल पहुंचे हैं.
बहादुरपुर में दो की मौत
भूकंप से बहादुरपुर के दो की मौत हो गयी. सोनकी ओपी क्षेत्र के डगरशाम गांव निवासी अमृत साह की पत्नी बिंदा देवी (68) की मौत घर की दीवार गिरने से हो गयी. जबकि दूसरी मौत की घटना दोनार-सोनकी पथ में हुई. यहां बाजितपुर छिपलिया निवासी नंदकिशोर यादव का बीस वर्षीय पुत्र उदय यादव उस वक्त अपने बाइक से सड़क पर गिर पड़ा जब भूकंप का तेज झटका आया.
सड़क पर गिरने से उसका सिर फट गया,उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी. चौथी घटना गौड़ाबौराम प्रखंड के मनसारा पंचायत के अधलाय गांव में हुई. यहां महादेव यादव के आठ वर्षीय पुत्र विनीत यादव की मौत घर की दीवार शरीर पर गिर जाने से हो गयी.
अलीनगर प्रखंड के मिर्जापुर निवासी वासुदेव महतो की पुत्री चमेली (13) की मौत घर की दीवार गिरने से दबकर हो गयी. दीवार गिरने पर बच्ची जख्मी हो गयी थी जिसे पीएचसी लाया गया. यहां इलाज के क्रम में बच्ची की मौत हो गयी. पांचवीं घटना घनश्यामपुर प्रखंड के तुमौल पंचायत के बुढैल गांव में हो गयी.
यहां मूसन चौपाल की पत्नी गाना देवी (65) अपने घर में चौकी बैठी थी जब भूकंप आया तब चौकी से नीचे गिर पड़ी और उनकी मौत हो गयी. छठी मौत हायाघाट के रुस्तमपुर गांव निवासी छेदी राम (40) की मौत भूकंप के दौरान आये हृदयाघात से हो गयी. जब भूकंप आया तो वह अपने कलेजे को पकड़ बैठ गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी. सातवीं घटना अललपट्टी निवासी कमल किशोर यादव के पुत्र संतोष कु मार यादव (11) की मौत डीएमसीएच में भूकंप के दौरान भागने के क्रम में हो गयी.
कुशेश्वरस्थान के बरणा गांव निवासी फुलिया देवी (90) की मौत भूकंप के दौरान हृदयगति रुक जाने से हो गयी. इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.नौवीं घटना बहेड़ी के रूपौलिया गांव निवासी रामस्वरूप मंडल (60 वर्ष)भूकंप के दौरान घर में बेहोश हो गया था, अस्पताल में जाने के बाद उसकी मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन