सड़क की गुणवत्ता पर उठाये सवाल

Published at :24 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क की गुणवत्ता पर उठाये सवाल

बेनीपुर . प्रखंड के अमैठी पंचायत में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत तीनगछा से खसुआही तक एक करोड़ 85 लाख की लागत से बन रहे सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितता को लकर पुन: ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कार्यपालक अभियंता से शिकायत कर उसकी गुणवत्ता की […]

विज्ञापन

बेनीपुर . प्रखंड के अमैठी पंचायत में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत तीनगछा से खसुआही तक एक करोड़ 85 लाख की लागत से बन रहे सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितता को लकर पुन: ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कार्यपालक अभियंता से शिकायत कर उसकी गुणवत्ता की जांच की मांग किया हे. ग्रामीण संतोष झाने बताया कि इसे पूर्व नौ अप्रैल को स्वयं कार्यपालक अधिकारी कार्य स्थल की जांच कर कार्य में पारदर्शिता तथा गुणवत्ता लाने की हिदायत संवेदक को दिया था. पर उसका परवाह किये बगैर संवेदक पूर्व की भांति निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है. आज तक कार्यस्थल पर बोर्ड तक भी नहीं लगा है. इस संबंध में पूछने पर कार्यपालक अभियंता राजेश्वर मिश्र ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा. शीघ्र जांच किया जायेगा तथा गड़बड़ी पाये जाने पर संवेदक पर कार्रवाई किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन