अज्ञात युवक की लाश बरामद

Published at :24 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात युवक की लाश बरामद

हनुमाननगर . मोरो थाना क्षेत्र के अरैला रतनपुरा पथ में बगरा चौक स्थित कटही पुल के समीप चिमनी के गड्ढ़े से शुक्रवार को 26 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ. ग्रामीणों ने एक लाश को उपलाते हुए देखा. शव के शरीर पर उजला तथा कत्थई रंग का चेकदार शर्ट एवं नीला रंग का पैंट था. […]

विज्ञापन

हनुमाननगर . मोरो थाना क्षेत्र के अरैला रतनपुरा पथ में बगरा चौक स्थित कटही पुल के समीप चिमनी के गड्ढ़े से शुक्रवार को 26 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ. ग्रामीणों ने एक लाश को उपलाते हुए देखा. शव के शरीर पर उजला तथा कत्थई रंग का चेकदार शर्ट एवं नीला रंग का पैंट था. इसकी सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना ग्रामीणों ने मोरो पुलिस को दी. सूचना पाकर थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा घटनास्थल पर पहुंचेे तथा लाश का मुआयना किया. थानाध्यक्ष ने लाश को पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच को भेज दिया. थानाध्यक्ष ने मोरो पुलिस थाना में अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन