चावल गबन के मामले में नौ मिलरों पर प्राथमिकी दर्ज

Published at :24 Apr 2015 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
चावल गबन के मामले में नौ मिलरों पर प्राथमिकी दर्ज

डुमरांव : धान खरीदारी के बाद चावल गबन मामले को लेकर बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाइज कॉरपोरशन लिमिटेड सह राज्य खाद्य निगम बक्सर के जिला प्रबंधक उदय प्रताप सिंह ने गुरुवार को डुमरांव थाने में नौ मिलरों के खिलाफ करोड़ों रुपये गबन की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामला दर्ज होने के बाद क्षेत्र के […]

विज्ञापन
डुमरांव : धान खरीदारी के बाद चावल गबन मामले को लेकर बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाइज कॉरपोरशन लिमिटेड सह राज्य खाद्य निगम बक्सर के जिला प्रबंधक उदय प्रताप सिंह ने गुरुवार को डुमरांव थाने में नौ मिलरों के खिलाफ करोड़ों रुपये गबन की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
मामला दर्ज होने के बाद क्षेत्र के मिलरों में हड़कंप मच गया है. वहीं, चौसा में भी राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक उदय प्रताप सिंह द्वारा मुफस्सिल थाने में दो मिलरों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन