Darbhanga News: रामबाग खादी भंडार में खादी के सभी वस्त्रों पर 25 प्रतिशत विशेष छूट शुरू

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: रामबाग खादी भंडार में खादी के सभी वस्त्रों पर 25 प्रतिशत विशेष छूट शुरू

Darbhanga News:महात्मा गांधी की जयंती पर रामबाग स्थित खादी भंडार में सभी खादी वस्त्रों पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट योजना शुरू की गयी है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. महात्मा गांधी की जयंती पर रामबाग स्थित खादी भंडार में सभी खादी वस्त्रों पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट योजना शुरू की गयी है. खादी भंडार के प्रबंधक विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि गांधी जयंती पर खादी को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक लोगों को खादी अपनाने के लिए ही यह विशेष छूट योजना लागू की गई है. महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने की दिशा में यह एक छोटी सी कोशिश है. उपेंद्र झा ने खादी के उत्थान से लेकर वर्तमान तक की यात्रा की जानकारी दी. कहा कि आजादी के संघर्ष के दौरान गरीब लोगों को पहनने का कपड़ा मिले, कोई भी व्यक्ति बिना कपड़ों के नहीं रहे, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर महात्मा गांधी ने खादी का प्रयोग शुरू किया था. कालांतर में यह तेजी से बढ़ता गया. खादी ने न सिर्फ स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि देश के ग्रामीण अर्थतंत्र को मजबूत करने में अतुलनीय योगदान दिया. आज खादी की प्रासंगिकता और बढ़ गई है.

खादी अब सिर्फ एक परंपरागत परिधान नहीं

अब्दुल कलाम अंसारी ने कहा की खादी अब सिर्फ एक परंपरागत परिधान नहीं रह गई है. डिजाइन, रंग और बुनावट में इनोवेशन ने इसे युवाओं के बीच अत्यधिक लोकप्रिय बना दिया है. प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विदेश यात्राओं के दौरान खादी उपहार के रूप में देने और स्वयं पहनने से इसके ””””””””ब्रांड वैल्यू”””””””” में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है.

छूट योजना, गांधी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का एक माध्यम- पंकज

खादी भंडार के प्रबंधक पंकज कुमार ने कहा कि 25 प्रतिशत की छूट योजना न केवल ग्राहकों के लिए आकर्षक है, बल्कि यह गांधी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का एक माध्यम भी है. इससे स्थानीय स्तर पर खादी की बिक्री बढ़ने और कारीगरों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है. मौके पर चंदन कुमार, विवेकानंद चौधरी, अमरनाथ झा, अजय कुमार झा, रामप्रवेश ठाकुर, नवीन ठाकुर, सुरेश सिंह, टुनटुन मंडल, किशोर झा, प्रभाष कुमार, सत्तो साह, नीतू झा, सुमन प्रकाश, जितेन्द्र नारायण लाल दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन