Darbhanga News: अनुकंपा पर 242 लिपिक एवं परिचारी की होगी नियुक्ति
Author Prabhat kumar
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:जिले में शिक्षा विभाग 277 रिक्त पदों पर अनुकंपा के तहत नियुक्ति कर रहा है. इनमें 246 लिपिक एवं 31 पद परिचारी हैं.
विज्ञापन
Darbhanga News: दरभंगा. जिले में शिक्षा विभाग 277 रिक्त पदों पर अनुकंपा के तहत नियुक्ति कर रहा है. इनमें 246 लिपिक एवं 31 पद परिचारी हैं. नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में प्रभारी मंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे. फिलहाल कार्यक्रम की तिथि एवं स्थान निर्धारित नहीं किया गया है. वैसे समारोह को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. बताया गया है कि विशेष कारण से 242 योग्य मृतक आश्रित को ही नियुक्ति पत्र वितरित किया जायेगा. इनमें 213 लिपिक एवं 29 परिचारी हैं. बताया जाता है कि अंतिम मेधा सूची प्रशासन के समय तक लिपिक पद के लिए 33 एवं परिचारी पद के लिए 02 आवेदक नियोजन समिति के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे. डीइओ स्तर से नियोजन को लेकर अंतिम सूची प्रकाशन के बाद डीएम एवं क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय को उपलब्ध करा दी गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










