दहेज के लिए पत्नी को रखा शौचालय में कैद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Sep 2014 10:26 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगाः पुलिस ने शौचालय में कैद एक महिला को मुक्त कराया है. उसे लगभग तीन सालों से शौचालय में बंधक बनाकर रखा गया था. दरभंगा जिले के रामबाग मोहल्ला में एक पति ने शौचालय में अपनी पत्नी को बंधक बनाकर रखा था. महिला का नाम गुंजा बताया जा रहा है. इस मामले की पूरी जांच […]
विज्ञापन
दरभंगाः पुलिस ने शौचालय में कैद एक महिला को मुक्त कराया है. उसे लगभग तीन सालों से शौचालय में बंधक बनाकर रखा गया था.
दरभंगा जिले के रामबाग मोहल्ला में एक पति ने शौचालय में अपनी पत्नी को बंधक बनाकर रखा था. महिला का नाम गुंजा बताया जा रहा है. इस मामले की पूरी जांच का जिम्मा महिला थाना कौ सौंप दिया गया है. मधुबनी जिले के अंधरा थारी थाना के अंतर्गत पटसन गांव की निवासी गुंजा की शादी चार वर्ष पूर्व प्रभाष कुमार सिंह के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिनों के बाद से ही उसे दहेज के लिए तंग किया जाने लगा.
महिला थाना प्रभारी सीमा ने बताया गुंजा के पति एवं परिवार के लोग दहेज नहीं मिलने के कारण उसे प्रताड़ित करते थे तथा उसे तीन साल की बच्ची से भी नहीं मिलने दिया जाता था. शादी होने के बाद भी गुंजा के माथे पर सिंदूर नहीं था. गुंजा ने रिहाई के बाद सबसे पहले अपनी बच्ची से मिलने की बात कही लेकिन बेटी ने मां को नहीं पहचाना और रोने लगी. पुलिस ने इस मामले में गुंजा के पति प्रभाष कुमार सिंह, ससुर धीरेन्द्र सिंह एवं सास इन्द्र देवी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद नोटिस देकर छोड़ दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










