Shahar Mein Aaj: DIET किलाघाट में शिक्षकों का मेंटल हेल्थ ट्रेनिंग, आज से शुरू

दरभंगा जंक्शन पर लगा बोर्ड
Shahar Mein Aaj: दरभंगा में DIET किलाघाट में कक्षा 9-10 के शिक्षकों के लिए मेंटल हेल्थ एंड वेलबीइंग पर पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. इसमें शिक्षकों को छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, व्यवहार और भावनात्मक जरूरतों को समझने की ट्रेनिंग दी जाएगी. पढे़ं पूरी जानकारी…
Shahar Mein Aaj: दरभंगा में आज से शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा एक अहम कार्यक्रम शुरू हो रहा है. बदलते दौर में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों को भी खास प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे बच्चों को बेहतर तरीके से समझ सकें और मार्गदर्शन कर सकें.
मेंटल हेल्थ एंड वेलबीइंग पर पांच दिवसीय कार्यक्रम
इसी कड़ी में किलाघाट स्थित डायट (DIET) में कक्षा 9 और 10 के शिक्षकों के लिए “मेंटल हेल्थ एंड वेलबीइंग” विषय पर पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से शुरू हो गया है. इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को छात्रों के मानसिक तनाव, व्यवहार और भावनात्मक जरूरतों को समझने के साथ-साथ उन्हें सही दिशा देने के तरीके सिखाए जाएंगे.
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों और व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी देंगे, ताकि स्कूलों में बच्चों के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










