दरभंगा के 23 कराटे खिलाड़ियों का राज्य चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन, पटना में मचाएंगे धूम
Author : सुनील कुमार सिंह Published by : saharasunilmuz Updated At : 04 May 2026 9:42 AM
चयनित खिलाड़ी की तस्वीरें
Darbhanga News: दरभंगा के 23 कराटे खिलाड़ियों का चयन बिहार राज्य कराटे चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है. पटना में 9-10 मई को आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में जिले के सब-जूनियर, कैडेट और जूनियर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. जानिए खबर विस्तार से...
Darbhanga News: दरभंगा के मार्शल आर्ट्स खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. जिले के कुल 23 कराटे खिलाड़ियों का चयन बिहार राज्य कराटे चैंपियनशिप 2026 के लिए किया गया है. स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में आयोजित यह दो दिवसीय प्रतियोगिता आगामी 9 और 10 मई को राजधानी पटना में संपन्न होगी.
पारदर्शी चयन प्रक्रिया से चुने गए खिलाड़ी
कराटे एसोसिएशन ऑफ दरभंगा के महासचिव सह जिला मुख्य प्रशिक्षक मुकेश मिश्रा ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन फरवरी माह में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है. उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही है और हमें उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ी पटना में जिले का मान बढ़ाएंगे. इस टीम में सब-जूनियर, कैडेट और जूनियर वर्ग के प्रतिभावान बालक-बालिकाएं शामिल हैं.
इन श्रेणियों में दरभंगा का दिखेगा जलवा
चयनित खिलाड़ियों में सब-जूनियर वर्ग से आराध्या, असफंद अहमर, नंदिता, निशांत, अल्तमाश, असद, अलिजा, आर्यन, मोहित, रमन, आदित्य, राजवीर, रुद्र, नंदनी और आरुष शामिल हैं. कैडेट वर्ग में ज्योति, जिया, गुरुदेव और सक्षम अपनी चुनौती पेश करेंगे. वहीं जूनियर वर्ग में प्रज्ञा, प्रेयांश, युवराज और प्रिंस कुमार को जगह मिली है
इन्हें सौंपी गई जिम्मेवारी
टीम के सफल संचालन के लिए कोच रफी जोहर, मंजीत कुमार और सत्यम कुमार चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है. श्रुति सिंह निर्णायक मंडली का हिस्सा होंगी. खिलाड़ियों के चयन पर केएडी के मुख्य सलाहकार डॉ. निर्भयशंकर भारद्वाज और अध्यक्ष राजीव रंजन ने सभी को जीत की शुभकामनाएं दी हैं.
दरभंगा से सूरज कुमार की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










