बंद घर का ताला तोड़ 14 लाख के जेवरात समेत दो लाख नकद की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Jul 2024 10:53 PM
शिवसागर न्यू बलभद्रपुर मोहल्ला में एक बंद घर से लाखों रुपये मूल्य के जेवरात तथा कैश की चोरी हुई है.
दरभंगा. लहेरियासराय थाना क्षेत्र के शिवसागर न्यू बलभद्रपुर मोहल्ला में एक बंद घर से लाखों रूपये मूल्य के जेवरात तथा कैश की चोरी हुई है. इसे लेकर पीड़ित दिव्यानंद झा की ओर से थाना में आवेदन दिया गया है. आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि 23 जुलाई को वे भोपाल चले गये थे. 27 जुलाई को ट्रेन से घर वापस आ रहे थे. 28 जुलाई की सुबह नौ बजे घर में लगे सीसीटीवी को मोबाइल के माध्यम से देखा तो पाया कि घर का सामान बिखरा पड़ा है. बताया कि 28 जुलाई को रात 08.30 बजे यहां पहुंचने पर मेन गेट का कुंडी टूटा मिला. घर के दोनों आलमीरा तोड़कर लाखों के जेवरात व नकद चोरी हो गयी थी. पीड़ित ने प्राथमिकी में कहा है कि 24 लाख का गहना तथा दो लाख रूपया नकद चोर ले गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










