डकैती के लंबित मामलों पर एसएसपी सख्त, थानाध्यक्षों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
डकैती के लंबित मामलों की एसएसपी ने की समीक्षा, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने दरभंगा में डकैती के लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने अनुसंधान अधिकारियों को तेजी लाने और लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Darbhanga News: जिले में डकैती के लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण को लेकर शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने की. इसमें सदर, सिंहवाड़ा, केवटी, मब्बी और बहेड़ा थाना के थानाध्यक्षों के साथ संबंधित अनुसंधान अधिकारी शामिल हुए.

डकैती कांडों की हुई थानावार समीक्षा

बैठक में डकैती शीर्ष के तहत दर्ज सभी लंबित मामलों की थानावार समीक्षा की गई. एसएसपी ने प्रत्येक कांड की प्रगति की जानकारी लेते हुए अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

अनुसंधान में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अनुसंधान अधिकारियों को साक्ष्यों के आधार पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए आरोपितों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही निर्धारित समय के भीतर जांच पूरी कर न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित करने को कहा.

फरार आरोपितों की गिरफ्तारी पर जोर

समीक्षा बैठक के दौरान अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई. एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को गंभीर अपराधों की नियमित मॉनिटरिंग करने और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करने का निर्देश दिया.


विज्ञापन
Kumar Raushan

लेखक के बारे में

By Kumar Raushan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन