होम डिलीवरी से पहले पकड़ी गई शराब की खेप, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा

सांकेतिक तस्वीर
बहेड़ा थाना पुलिस ने अंटौर-मोतीपुर मार्ग पर बाइक से होम डिलीवरी के लिए ले जाई जा रही नेपाली शराब की खेप जब्त की है. इस दौरान दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, मद्य निषेध विभाग ने भी देसी शराब के साथ दो अन्य आरोपियों को पकड़ा.
Darbhanga News: बहेड़ा थाना पुलिस ने अंटौर-मोतीपुर मुख्य मार्ग पर बाइक से होम डिलीवरी के लिए ले जाई जा रही नेपाली शराब की खेप जब्त करते हुए दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. वहीं मद्य निषेध विभाग की टीम ने अलग कार्रवाई में देसी चुलाई शराब के साथ दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
Benipur News: 88 बोतल नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार
थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान अंटौर-मोतीपुर मुख्य मार्ग पर एक बाइक को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान 300 एमएल की 88 बोतल नेपाली देसी मामाश्री शराब (कुल 26.4 लीटर) बरामद हुई. मौके से कारोबारी प्रदीप पासवान सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. शराब ढोने में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई.
प्राथमिकी दर्ज, भेजे गए जेल
पुलिस ने जब्त शराब और बाइक को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
मद्य निषेध विभाग की अलग कार्रवाई
इधर, मद्य निषेध विभाग की टीम ने भी अभियान चलाकर बेनीपुर के भेरियाही टोल निवासी संजीव पासवान और मो. आलम को देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया. कार्रवाई के दौरान एक बाइक भी जब्त की गई. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुबोध नारायण पाठक
सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










