शिक्षक स्थानांतरण का शेड्यूल जारी, 29 जुलाई से शुरू होगी प्रक्रिया

Author Minu gupta|Edited by Purushottam Kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिक्षा विभाग ने बिहार शिक्षक स्थानांतरण नियमावली-2026 के तहत शिक्षकों के स्थानांतरण की विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी है. 29 जुलाई से शुरू होने वाली इस प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन, समायोजन, पारस्परिक और सामान्य स्थानांतरण शामिल हैं. पूरी प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक चलेगी.

विज्ञापन

Darbhanga News: शिक्षा विभाग ने बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली-2026 के तहत शिक्षकों के समायोजन, समानुपातीकरण, पारस्परिक स्थानांतरण और सामान्य स्थानांतरण की विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी है. विभागीय अधिसूचना के अनुसार पूरी स्थानांतरण प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलेगी. इस अवधि में शिक्षक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और चरणबद्ध तरीके से स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

विज्ञापन

Education News: 29 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

शिक्षा विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 जुलाई से शिक्षक समायोजन एवं पारस्परिक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन प्राप्त होने के बाद 7 अगस्त से 9 सितंबर तक जिला, प्रमंडल और राज्य स्थापना समितियों की बैठक होगी. इस दौरान शिक्षकवार समायोजन एवं समानुपातीकरण सूची प्रकाशित की जाएगी. सूची पर प्राप्त आपत्तियों और अपीलों का भी इसी अवधि में निष्पादन किया जाएगा.

पारस्परिक स्थानांतरण का होगा निष्पादन

समायोजन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 से 14 सितंबर तक जिला, प्रमंडल और राज्य स्थापना समितियां पारस्परिक स्थानांतरण के मामलों का निष्पादन करेंगी. इस चरण में दोनों शिक्षकों की सहमति के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

16 सितंबर को जारी होगी संशोधित रिक्तियां

पारस्परिक स्थानांतरण के बाद 16 सितंबर को विद्यालयवार संशोधित रिक्तियों की सूची प्रकाशित की जाएगी. इसके बाद 17 से 23 सितंबर तक सामान्य स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे. शिक्षक अपनी वरीयता के अनुसार विद्यालयों का चयन कर सकेंगे.

31 अक्टूबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

सामान्य स्थानांतरण के अंतिम चरण में 24 सितंबर से 31 अक्टूबर तक जिला, प्रमंडल और राज्य स्थापना समितियां स्थानांतरण सूची जारी करेंगी. इसके साथ ही स्थानांतरण सूची पर प्राप्त अपीलों का निष्पादन भी किया जाएगा. इस संबंध में शिक्षा विभाग के उप सचिव अजय सतीश भेंगरा ने आधिकारिक पत्र जारी किया है.

यह भी पढ़ें: दरभंगा में दो बच्चों के पिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने नशे के कारोबार पर उठाए सवाल


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन