दरभंगा में दो बच्चों के पिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने नशे के कारोबार पर उठाए सवाल

Updated:
विज्ञापन
पोस्टमार्टम परिसर में मौजूद मृतक के परिजन | Prabhat Khabar Network

पोस्टमार्टम परिसर में मौजूद मृतक के परिजन

दरभंगा के शुभंकरपुर में 38 वर्षीय युवक विक्की राय का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. परिजनों ने उसकी 20 साल पुरानी नशे की लत को मौत का कारण बताया है. उन्होंने अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Darbhanga News: नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर वार्ड संख्या-8 में एक युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान अजय कुमार राय के 38 वर्षीय पुत्र विक्की राय के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है.

Crime News: कमरे का दरवाजा तोड़ने पर मिला शव

परिजनों के अनुसार गुरुवार शाम विक्की राय घर लौटने के बाद सीधे अपने कमरे में चले गए. काफी देर तक बाहर नहीं निकलने और आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा. कमरे के अंदर उनका शव फंदे से लटका मिला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

परिवार ने नशे की लत को बताया वजह

मृतक के पिता अजय कुमार राय ने बताया कि विक्की दो भाइयों और एक बहन में थे. उनकी शादी हो चुकी थी और दो छोटे बेटे हैं. वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. परिजनों के अनुसार विक्की करीब 20 वर्षों से सूखे नशे के आदी थे. कई बार इलाज और समझाने के बावजूद वह नशे की लत नहीं छोड़ सके.

नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग

घटना के बाद परिजनों ने प्रशासन से सूखे नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते नशे के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई होती तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

यह भी पढ़ें: समीक्षा बैठक से गायब दो आवास सहायकों को नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब


विज्ञापन
Kumar Raushan

लेखक के बारे में

By Kumar Raushan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन