जाले में पागल कुत्ते का आतंक, चार गांवों में 10 बच्चों समेत 16 लोगों को काटा

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

जाले प्रखंड में एक पागल कुत्ते के आतंक ने लोगों में दहशत फैला दी है. कछुआ, राढ़ी पश्चिमी, दोघरा गांव और जाले बाजार में कुल 16 लोग, जिनमें 10 बच्चे शामिल हैं, कुत्ते के हमले का शिकार हुए हैं. सभी को सीएचसी जाले में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: जाले प्रखंड की कछुआ पंचायत, राढ़ी पश्चिमी पंचायत, दोघरा गांव और जाले बाजार में शुक्रवार को एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया. कुत्ते के हमले में 10 बच्चों समेत कुल 16 लोग घायल हो गए. घटना के बाद प्रभावित गांवों में दहशत का माहौल है. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जाले में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एंटी-रेबीज वैक्सीन दी गई.

Jale News: मलिकपुर में बच्चों पर सबसे ज्यादा हमला

मलिकपुर गांव में चार वर्षीय अनुष्का कुमारी, सात वर्षीय शबनम परवीन, तीन वर्षीय दिव्यांशी कुमारी, तीन वर्षीय श्रृष्टि कुमारी तथा 39 वर्षीय देवेंद्र सहनी पागल कुत्ते के हमले में घायल हो गए. घटना के बाद परिजन बच्चों को लेकर तुरंत सीएचसी पहुंचे.

दोघरा और पकटोला में भी कई लोग घायल

दोघरा गांव के सात वर्षीय हबीबा नाज, सात वर्षीय उमैर, छह वर्षीय अब्दुल मननान, 10 वर्षीय हफीक नईम, चार वर्षीय मो. आहिल तथा 37 वर्षीय अर्चना देवी भी कुत्ते के हमले का शिकार हुए. वहीं पकटोला गांव के 65 वर्षीय इंद्रनाथ ठाकुर और 98 वर्षीय हसीना भी घायल हुए.

जाले बाजार में भी हमला, इलाज जारी

पागल कुत्ते ने जाले बाजार में भी लोगों पर हमला किया. यहां संतोष कुमारी और 12 वर्षीय हिमांशु कुमार घायल हो गए. सभी घायलों का सीएचसी जाले में प्राथमिक उपचार किया गया तथा चिकित्सकों ने एंटी-रेबीज वैक्सीन देकर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी.

यह भी पढ़ें: बाइक धीमी चलाने की नसीहत पर घर में घुसकर मारपीट, जातिसूचक गाली देने का आरोप


विज्ञापन
Keshwendra Pratap Tha

लेखक के बारे में

By Keshwendra Pratap Tha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन