Darbhanga: बेनीपुर में अज्ञात पिकअप की टक्कर से कोर्ट के मुंशी गंभीर, डीएमसीएच रेफर
प्रतीकात्मक तस्वीर
बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता के मुंशी भुलोक नाथ झा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
दरभंगा: बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र के डखराम गांव निवासी अधिवक्ता के मुंशी भुलोक नाथ झा (48) रविवार दोपहर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. वे अधिवक्ता त्रिलोक नाथ झा के भाई हैं. हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति नाजुक बतायी है.
धर्मकांटा के समीप अज्ञात पिकअप ने मारी टक्कर
बताया जाता है कि भुलोक नाथ झा बेनीपुर से पौड़ी डखराम की ओर जा रहे थे. इसी दौरान धर्मकांटा के समीप अज्ञात पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी. दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया.
डीएमसीएच में स्थिति नाजुक
परिजनों के अनुसार, डीएमसीएच में चिकित्सकों ने भुलोक नाथ झा की स्थिति नाजुक बतायी है. फिलहाल उनका इलाज जारी है.
भुलोक नाथ झा बेनीपुर व्यवहार न्यायालय में मुंशी के रूप में कार्यरत हैं. हादसे में टक्कर मारने वाले अज्ञात पिकअप वाहन की जानकारी नहीं मिल सकी है.
यह भी पढ़ें
बेनीपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; मृतक की पहचान नहीं
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए