बेनीपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो जख्मी

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेनीपुर के बहेड़ा थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

दरभंगा: बेनीपुर के बहेड़ा थाना क्षेत्र के हरिपुर के समीप वितरणी नहर के मुख्य मार्ग पर रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

खाली लौट रही एंबुलेंस से घायलों को भेजा अस्पताल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसी रास्ते से खाली लौट रही एंबुलेंस को रोककर मृतक एवं दोनों घायलों को बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. घायलों की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिमराही निवासी अरुण यादव के 22 वर्षीय पुत्र बाल्मीकि यादव एवं दिनेश यादव के 20 वर्षीय पुत्र राधेश्याम यादव के रूप में हुई है.

दोनों ने बताया कि वे एक ही बाइक पर सवार होकर नेहरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी.

मृतक के पास नहीं मिला मोबाइल

घटना में मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी. पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतक के पास कोई मोबाइल नहीं मिला है. उसकी जेब से कुछ रुपये मिले हैं. बाइक काफी पुरानी होने के कारण भी मृतक की पहचान करने में परेशानी हो रही है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि पहचान नहीं होने के बावजूद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और 72 घंटे तक शीतगृह में रखा जाएगा, ताकि इस दौरान उसकी पहचान हो सके.

राधेश्याम को डीएमसीएच किया गया रेफर

हादसे में घायल राधेश्याम यादव की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. वहीं, बाल्मीकि यादव का इलाज बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है.

यह भी पढ़ें

जाले में एक ही जमीन दो लोगों को बेचने का आरोप, दो प्राथमिक आरोपित गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन