मानव श्रृंखला : ठंड से छात्र हुआ बेहोश, हार्ट अटैक से शिक्षक की मौत, परिजन को 4 लाख का मुआवजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2020 2:12 PM
गोपालगंज/दरभंगा : बिहारमें गोपालगंज शहर के तुरकहां रेलवे ढाला के पास मानव श्रृंखला में पहुंचा छात्र ठंड से बेहोश हो गया. छात्र को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़ित छात्र का नाम ताहिर हुसैन बताया गया, जो तुरकहां निवासी सगीर आलम का पुत्र है. परिजनों ने बताया कि पॉपूलर […]
गोपालगंज/दरभंगा : बिहारमें गोपालगंज शहर के तुरकहां रेलवे ढाला के पास मानव श्रृंखला में पहुंचा छात्र ठंड से बेहोश हो गया. छात्र को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़ित छात्र का नाम ताहिर हुसैन बताया गया, जो तुरकहां निवासी सगीर आलम का पुत्र है. परिजनों ने बताया कि पॉपूलर स्कूल के छात्रों के साथ मानव श्रृंखला में ताहिर लगा था. इसी दौरान ठंड से बेहोश हो गया. स्कूल की ओर से सूचना दी गयी, जिसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
वहीं, दरभंगामें मानव श्रृंखला में भाग लेने जा रहे केवटी प्रखंड के उर्दू मध्य विद्यालय दिघियार के शिक्षक मो. दाउद (59) की मौत रास्ते में ह्दय गति रुक जाने से हो गयी. वहां मौजूद अधिकारी मो. दाउद को अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मो. दाउद इसी साल जुलाई माह में अवकाश ग्रहण करने वाले थे. सीएम नीतीश के निर्देशानुसार मृत शिक्षक के परिजन को चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान मिलेगा. डीएम डॉ त्यागराजन एसएम आज ही आश्रित को चार लाख रुपये का चेक सौपेंगे. एक आश्रित को अनुकंपा पर नौकरी दी जायेगी. डीइओ डॉ महेश प्रसाद सिंह, डीपीओ संजय कुमार देव कन्हैया, केवटी के बीडीओ, सीओ आदि मो. दाउद के घर जाकर संवेदना व्यक्त की है.
गौर हो कि पूरे बिहार में तकरीबन 4.25 करोड़ लोगों की भागीदारी के साथ 16 हजार किमी से अधिक लंबी कतार बनाकर बिहार ने विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है. मानव श्रृंखला का मुख्य आयोजन पटना के गांधी मैदान में हुआ, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में मानव श्रृंखला बनायी गयी. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी हिस्सा लेंगे. इनके अलावा बिहार सरकार के आला अधिकारियों का दल भी एक दूसरे के हाथ से हाथ जोड़े खड़े रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










