Darbhanga Crime News: नाबालिग अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई, अपहरणकर्ता का पिता मोतिहारी से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
अपहरणकर्ता का पिता मोतिहारी से गिरफ्तार

अपहरणकर्ता का पिता मोतिहारी से गिरफ्तार

Darbhanga Crime News: घनश्यामपुर (दरभंगा) पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में कार्रवाई करते हुए मोतिहारी के घोड़ासहन से अपहरणकर्ता के पिता उपेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

दरभंगा के घनश्यामपुर से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट

Darbhanga Crime News: घनश्यामपुर (दरभंगा) थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में अपहरणकर्ता के पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर गांव निवासी उपेंद्र पासवान (पिता- गोपी पासवान) के रूप में हुई है।

तीन महीने पहले मोतिहारी से बरामद हुई थी लड़की

घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि:

  • पीड़ित परिवार द्वारा घनश्यामपुर थाने में नाबालिग लड़की के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
  • मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों (Technical Evidence) के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब तीन महीने पहले अपहृत नाबालिग को मोतिहारी से सकुशल बरामद कर लिया था।

पीड़िता के बयान के बाद हुई गिरफ्तारी

  • पुलिस के अनुसार, बरामदगी के बाद नाबालिग ने अपने बयान में बताया था कि इस अपहरण में अपहरणकर्ता के माता-पिता की भी संलिप्तता थी।
  • इसी बयान को आधार बनाते हुए शनिवार देर रात घनश्यामपुर पुलिस ने छापेमारी की और उपेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है।

मुख्य आरोपी की तलाश तेज

पुलिस का कहना है कि अपहरण कांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन