बच्चा चोर के आशंका में अधेड़ को बनाया बंधक, उपद्रवियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Sep 2019 1:27 AM
कमतौल : ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत में सोमवार को शाम करीब पांच बजे ग्रामीणों ने बच्चा चोर के संदेह में एक अधेड़ व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर ब्रह्मपुर पूर्वी पंचायत स्थित पुलिस पिकेट में बन्द कर दिया. बच्चा चोर पकड़ाने और उसे पुलिस पिकेट में […]
कमतौल : ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत में सोमवार को शाम करीब पांच बजे ग्रामीणों ने बच्चा चोर के संदेह में एक अधेड़ व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर ब्रह्मपुर पूर्वी पंचायत स्थित पुलिस पिकेट में बन्द कर दिया. बच्चा चोर पकड़ाने और उसे पुलिस पिकेट में बन्द किये जाने की खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोग पिकेट पर पहुंच गये. कुछ लोग भीड़ को उकसा कर आरोपित की पिटाई करना चाह रहे थे.
पुलिस द्वारा आरोपित को बचाने का आरोप लगाते हुए कुछ उपद्रवियों ने हंगामा शुरू कर दिया. इसे शांत करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा. इसमें दो-तीन लोगों को चोट लगने के बाद भीड़ और उग्र हो गयी. भीड़ के उग्र होने के बाद थानाध्यक्ष सरवर आलम ने घटना की जानकारी ट्राफिक एसडीपीओ बिरजू पासवान को दी. एसडीपीओ की सूचना पर दल-बल के साथ केवटी, सिंहवाड़ा, सिमरी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इस बीच इंस्पेक्टर वसंत कुमार झा भी वहां पहुंच गये.
समझा-बुझाकर भीड़ को शांत कराया गया. भीड़ छंटने के बाद थानाध्यक्ष सरवर आलम द्वारा आरोपित को थाना ले जाया गया. पूछताछ में आरोपित संदिग्ध सीतामढ़ी जिला के नानपुर थाना क्षेत्र के नानपुर गांव स्थित चांदनी चौक निवासी मो. सुलेमान का का पुत्र मो. अब्दुस सलाम उर्फ फेकू बताया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










