डीएमसीएच के गायनी परिसर में सर्जरी भवन निर्माण में पेच
दरभंगा : डीएमसीएच के गायनी परिसर में सर्जरी भवन निर्माण को लेकर गतिरोध उत्पन्न हो गया है. विभागीय प्रधान सचिव के आदेश के बावजूद चयनित भूमि पर पुराने मकान को तोड़ने की प्रक्रिया अभी तक शुरु नहीं हो पाई है. सबसे बड़ी बाधा जीएनएम नर्स क्वार्टर को लेकर हो रही है. क्वार्टर में रह रही […]
दरभंगा : डीएमसीएच के गायनी परिसर में सर्जरी भवन निर्माण को लेकर गतिरोध उत्पन्न हो गया है. विभागीय प्रधान सचिव के आदेश के बावजूद चयनित भूमि पर पुराने मकान को तोड़ने की प्रक्रिया अभी तक शुरु नहीं हो पाई है. सबसे बड़ी बाधा जीएनएम नर्स क्वार्टर को लेकर हो रही है. क्वार्टर में रह रही 22 नर्सों ने वैकल्पिक व्यवस्था के बिना क्वार्टर खाली करने से साफ इनकार कर दी है.
आपके शहर में
नर्सों ने अधीक्षक डॉ आरआर प्रसाद से मुलाकात कर अपना निर्णय सुना दी है. उधर, अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था पर इस मामले का असर नहीं पड़े इसे लेकर अधीक्षक पशोपेश में हैं. इसे लेकर अधीक्षक की कई बार प्राचार्य डॉ एसके झा से बात हो चुकी है. प्राचार्य ने मौजूदा स्थिति से स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए