18 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर लौटा कोडरमा का लाल, स्टेशन पर हुआ जोरदार स्वागत

आकाश कुमार का हुआ जोरदार स्वागत
Koderma News: कोडरमा के कोरियाडीह गांव के 17 वर्षीय एनसीसी कैडेट आकाश कुमार ने अरुणाचल प्रदेश स्थित राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं साहसिक खेल संस्थान, दिरांग में आयोजित उन्नत पर्वतारोहण प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर 18 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
कोडरमा से विकास कुमार की रिपोर्ट
Koderma News: झारखंड के कोडरमा जिले के कोरियाडीह गांव का होनहार बेटा और सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय का एनसीसी कैडेट आकाश कुमार अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे जिले के लिए प्रेरणा बन गया है. महज 17 वर्ष की उम्र में आकाश ने अरुणाचल प्रदेश स्थित राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं साहसिक खेल संस्थान, दिरांग में आयोजित उन्नत पर्वतारोहण प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर 18 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर झारखंड का नाम रोशन किया.
कोडरमा स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
देश के प्रतिष्ठित पर्वतारोहण संस्थानों में शामिल इस संस्थान में प्रशिक्षण पूरा कर लौटने पर कोडरमा रेलवे स्टेशन पर आकाश कुमार का जोरदार स्वागत किया गया. स्टेशन परिसर फूल-मालाओं, मिठाइयों और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा. ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे एनसीसी कैडेटों और शुभचिंतकों ने अपने साथी की सफलता पर गर्व जताया. आकाश झारखंड के पहले एनसीसी कैडेट बन गए हैं जिन्होंने दिरांग स्थित संस्थान से उन्नत पर्वतारोहण प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है.
साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी उपलब्धि
साधारण परिवार से आने वाले आकाश के पिता तमिलनाडु में पोकलेन मशीन चालक के रूप में कार्यरत हैं. बेटे की इस उपलब्धि पर वे दूरी के कारण शामिल नहीं हो सके, जिसे याद कर आकाश भावुक भी हो गए. सीएच विद्यालय के प्राचार्य कृष्णकांत तिवारी ने मिठाई भेजकर आकाश को शुभकामनाएं दीं. आकाश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार, लेफ्टिनेंट राधिका, द्वितीय अधिकारी नवीन चौधरी एवं पूरी बटालियन टीम को दिया.
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर 45 झारखंड बटालियन के सूबेदार मेजर जीके चौधरी, प्रशिक्षण जेसीओ बलविंदर, सुधीर मिश्रा, अरुण कुमार पाल, नवीन चौधरी समेत बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट और परिजन मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल की महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से मांगा जवाब
यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट से आलमगीर आलम को झटका, टेंडर कमीशन घोटाले में डिस्चार्ज याचिका खारिज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










