दरभंगा: डीएमसीएच में एक्सरे जांच ठप, नाराज मरीजों और परिजनों ने जाम किया सड़क

Updated:
विज्ञापन
dmch-darbhanga-xray-service-disruption-road-block-protest

प्रदर्शन करते ग्रामीण

Darbhanga News: डीएमसीएच में एक्सरे जांच सेवा ठप होने से मरीजों और परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा किया. पुलिस और अस्पताल प्रशासन की पहल के बाद स्थिति सामान्य हुई. लोगों ने वैकल्पिक जांच व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

दरभंगा से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Darbhanga News: दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में शनिवार सुबह एक्सरे जांच सेवा ठप होने से मरीजों और उनके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. घंटों इंतजार और कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से नाराज लोगों ने अस्पताल के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

एक्सरे सेवा बंद होने से बढ़ी परेशानी

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े नौ बजे मरीजों को बताया गया कि एक्सरे जांच नहीं हो पा रही है. इसके बाद जांच कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ अस्पताल परिसर में जमा हो गई. लोगों का आरोप था कि प्रशासन की ओर से समस्या को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं दी जा रही थी.

सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

गुस्साए लोगों ने अस्पताल के समीप सड़क जाम कर विरोध जताया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दूर-दराज से इलाज कराने आने वाले गरीब मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जांच नहीं होने से कई मरीज घंटों परेशान रहे.

पुलिस पहुंची, लोगों को कराया शांत

सड़क जाम की सूचना मिलते ही बेता थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने की कोशिश की. अस्पताल प्रशासन से भी वार्ता की गई, जिसके बाद करीब दस मिनट में स्थिति सामान्य हो सकी.

वैकल्पिक व्यवस्था की उठी मांग

मरीजों के परिजनों ने मांग की कि डीएमसीएच जैसे बड़े अस्पताल में जांच सेवा बाधित होने पर तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की जाए. उनका कहना था कि तकनीकी खराबी की वजह से मरीजों को निजी जांच केंद्रों पर भेजना उचित नहीं है.

अस्पताल प्रशासन ने दी सफाई

अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया गया कि तकनीकी कारणों से कुछ समय के लिए एक्सरे सेवा प्रभावित हुई थी. हालांकि बाद में इसे फिर से चालू कर दिया गया. प्रशासन ने मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन